Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

: खटीमा: जल भराव में राहत एवं बचाव कार्य में लगे दो युवकों की डूबने से गई जान

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 9, 2024
खटीमा में हुए जल भराव से दो युवकों की गई जान उधम सिंह नगर के खटीमा के ग्राम हल्दी घेरा में बाढ़ आपदा बचाव में गए दो युवाओं ने अपनी जान गवां दी। बताया जा रहा है कि जल भराव होने के कारण अपने पड़ोस में सामान निकालने के लिए गए दो युवक पैर फिसलने के कारण गहराई में डूब गए। वहीं गांव वालों का कहना है कि बीते 4 से 5 दिनों से बारिश हो रही थीं जिसमें जल भराव की स्थिति अधिक हो जाने के कारण घरों में पानी घुस गया है ।वही हल्दी ग्राम के दो युवाओं ने जो उनके घर के अंदर का सामान निकलने को गए थे,जिसमे एक युवक डूबने लगा। साथ ही दूसरा उसे बचाने गया।और वह भी डूब गया। जिसे काफी तलाश की गई, लगभग 3 घंटे के बाद दोनो के शव को तलाश लिया गया। और उन्हें पीएम के लिए भेज दिया गया।वंही अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर अशोक कुमार जोशी ने बताया कि बारिश के कारण जलभराब की समस्या हो गई थी जिसमे लगातार एन डी आर एफ, एस डी आर एफ राहत वचाब का काम कर रही है और पानी निकासी भी की जा रही है अगर जनहानि की बात करे तो एक हल्दी घेरा गांव है वंहा दो बच्चो के गुम होने की सूचना मिली थी जिसमे एस डी आर एफ की टीम को दोनों बच्चो की बॉडी मिली है जिसमे से एक 15 साल ओर दूसरा 19 साल का था वंही सितारगंज में भी जल भराव की समस्या थी जिसमे अभी टीमें लगी हुई है और चकरपुर ओर अन्य जगह भी रेस्क्यू जारी है

जरूरी खबरें