रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में कार और कैंटर की टक्कर दो घायल अस्पताल में चल रहा इलाज
Laxman Singh Bisht
टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में कार और कैंटर की टक्कर दो घायल अस्पताल में चल रहा इलाज


सोमवार को सायं लगभग 6:00 बजे टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिफिन टॉप के समीप सड़क दुर्घटना घटित हुई। दुर्घटना में चंपावत से टनकपुर की ओर आ रही कार संख्या UK 06 AZ 3081 और टनकपुर से चंपावत की दिशा में जा रहे कैंटर संख्या UK 04 CC 9399 के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।मामले में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कार में सवार दीपक थापा (उम्र 35 वर्ष, पुत्र राजकुमार थापा, निवासी खटीमा) तथा हरीश गुरुंग (उम्र 38 वर्ष, पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी खटीमा) चोटिल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। कार में सवार तीसरे व्यक्ति मनोज चंद (उम्र 39 वर्ष, पुत्र जगत चंद, निवासी खटीमा) पूर्णतः सुरक्षित हैं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष