Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

: पाटी के गागर गांव में गौशाला में लगी भीषण आग दो भैसे झुलसी

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 9, 2023
  पाटी ब्लाक की ग्राम सभा गागर में श्रीमती सरस्वती देवी पत्नी स्व, गोविंद बल्लभ की पशुशाला मे अचानक आग लग गई गौशाला में दो भैस बांधे हुए थे, गोशाला के अंदर रखी सूखी घास में आग लगने से गोशाला ‌मे धुआं उड़ता देख गांव के लोगो ने आग बुझाने का प्रयास कर बड़ी मुश्किल से भैंसो को बाहर निकला, इस दौरान एक भैंस गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई तथा दूसरी भैंस आंशिक रुप से आग से झुलस गई। घटना गुरुवार दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है आपसे गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता खीमानंद उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों ने मामले की जानकारी राजस्व उपनिरीक्षक नेहा ओली को दे दी है। जिला पंचायत सदस्य सीमा देवी, ग्राम प्रधान तुलसी देवी, लीलाधर भट्ट, टीकाराम आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।आग बुझाने में चंद्रशेखर, पीतांबर जोशी, सावित्री,हरीश उपाध्याय, प्रकाश चंद्र, बलवंत,जीवन,रेवती देवी,जानकी देवी, पुष्कर,सोनू, भागीरथी देवी, प्रेम बल्लभ,हेमा देवी, नीमा देवी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें