रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रकृति की गोद में योग, कोली ढेक झील किनारे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अनूठा आयोजन।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 21, 2026
प्रकृति की गोद में योग, कोली ढेक झील किनारे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अनूठा आयोजन।

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, हिमवीरो व जनता ने एक साथ किया योग

आयुष विभाग की शानदार पहल

लोहाघाट। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया, लेकिन आयुष विभाग द्वारा लोहाघाट नगर के समीप स्थित कोली ढेक झील परिसर में आयोजित योग शिविर का नजारा सबसे अलग और आकर्षक रहा। प्रकृति की मनोरम छटा के बीच योगाभ्यास करते साधकों को आध्यात्मिक शांति एवं ईश्वरीय सत्ता से जुड़ने की अलौकिक अनुभूति हुई।

करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी झील के किनारे बहती शीतल हवाएं, देवदार वन से आती मधुर सरसराहट, पक्षियों का कलरव तथा उदित होते सूर्य की सुनहरी किरणों ने पूरे वातावरण को योग के लिए अनुकूल और दिव्य बना दिया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे एवं उपजिलाधिकारी नितेश डांगर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उत्तराखंड में योग एवं स्वास्थ्य संबंधी जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई।

आयुष विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. नमिता अग्रवाल, डॉ. धीरज रावत, डॉ. अंकित बोहरा, डॉ. इकरा खान, डॉ. रवीश गड़कोटी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी दीपा सैनी, नेहा मनोला, भारती मखनवाला, अरुण प्रसाद, रमेश बिष्ट एवं कविता बोरा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में आईटीबीपी के सहायक सेनानी जितेंद्र रावत, गौरव कुमार, एसीएमओ डॉ. शुभम मोहनपुरिया, सहायक सेनानी अक्षय गणपति, इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा तथा महेश पारीक के नेतृत्व में पहुंचे हिमवीरों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक योग एवं प्राणायाम किया।योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराने के साथ उनके शरीर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नमिता अग्रवाल ने किया, जबकि सहयोग लीला जोशी ने दिया। इस दौरान बेबी हर्षित द्वारा प्रस्तुत योग एवं प्राणायाम प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, शांभवी मुरारी, गिरीश