Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

: मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए ढाई वर्ष के मासूम की टनकपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Sat, May 6, 2023
  गुरुवार को कोर्ट केंद्री गांव के गणेशराम का परिवार जंगल के रास्ते अपने साले की शादी में शामिल होने बांस बरकुम गांव जा रहा था तभी रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने परिवार पर हमला कर दिया जिस कारण यह परिवार जान बचाने के लिए जंगल में इधर उधर भाग गया भगदड़ में गणेश राम का ढाई वर्ष वर्ष का बेटा कार्तिक व उसका 19 वर्ष का भतीजा मनोज परिवार से बिछड़ गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया जिस कारण ढाई वर्ष का मासूम कार्तिक मनोज की गोद से छिटक कर खाई में जा गिरा मनोज किसी तरह जान बचाकर एसएसबी की सीमा चौकी खेत पहुंचा और बेहोश हो गया एसएसबी के जवानों ने मनोज को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया जहां देर शाम होश आने पर उसने कार्तिक के जंगल में होने की जानकारी जिसके बाद रातभर एसएसबी व पुलिस ने सर्च अभियान चलाया शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे कार्तिक झाड़ी में पड़ा मिला
जिसे एसएसबी के द्वारा टनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत होगी कार्तिक परिवार का इकलौता चिराग था कार्तिक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया मधुमक्खियों के द्वारा कार्तिक को काफी काटा गया था तथा उसके सर पर भी गंभीर चोट लगी हुई थी जिस कारण उसकी मौत हो गई अगर समय पर उसे अस्पताल लाया गया होता तो शायद उसकी जान बच जाती

जरूरी खबरें