Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:पूर्व शिक्षा मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पहुंचे मां पूर्णागिरि दरबार। लिया आशीर्वाद

लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ ।

लोहाघाट:पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

दून:सीएम के निर्देश पर विजिलेंस ने एक लाख की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल संचालिका गिरफ्तार

शिशु मंदिर /विद्या मंदिर बाराकोट में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित।

: चंपावत पुलिस की त्वरित मदद के कायल हुए इंग्लैंड व फ्रांस से आए पर्यटक, कहा थैंक्यू चम्पावत पुलिस

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 4, 2023
इंग्लैंड व फ्रांस से आए पर्यटको ने कहा थैंक्यू चम्पावत पुलिस चम्पावत जनपद के नेपाल सीमा से लगे थाना बनबसा क्षेत्र के अंतर्गत इंग्लैंड व फ्रांस राष्ट्र से भारत घूमने आए तीन यात्रियों 1-Sebastien Lesievr 2-Nabil Islam निवासी फ्रांस व 3-Oliver Spalton निवासी इंग्लैंड के द्वारा बनबसा के सजवाण मार्केट में विश्राम के समय उनका लैपटॉप (Microsoft company) का कही खो दिया गया. ।, जिसको उनके द्वारा काफी ढूढा गया लेकिन लैपटॉप कही मिल नही पाया। जिसके बाद उनके द्वारा थाना बनबसा में लैपटॉप खोने की सूचना दर्ज करायी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एक पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आते जाते लोगों एवं कैंप के आसपास रुके यात्रियों से पूछताछ की गई साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज भी चैक की गई और थोड़े प्रयासों के बाद पुलिस टीम के द्वारा लैपटॉप को सजवाण मार्केट बनबसा से जहां लैपटॉप एक दुकान के आगे रोड पर पड़ा मिला से तलाश कर विदेशी मेहमानों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही और मदद से प्रभावित होकर इंग्लैंड व फ्रांस से आए पर्यटक यात्रियों द्वारा थाना बनबसा पुलिस के साथ इंडियन पुलिसिंग की प्रशंसा की गयी।

जरूरी खबरें