खटीमा में बाघ ने महिला को बनाया शिकार क्षेत्र में दहशत
Laxman Singh Bisht
Jan 10, 2024 10:52 pm
2 views
10 Jan 2024
बाघ ने महिला को बनाया शिकार
खटीमा उपवन प्रभाग की सुरई रेंज के सीमांत क्षेत्र में स्थित सतपुड़ा गांव से लगे जंगल में शौच के लिए गई महिला को बाघ ने बनाया अपना शिकार। घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की है जब सतपुड़ा ग्राम निवासी महिला सुभावती देवी शौच के लिए घर से बाहर सीमांत जंगली क्षेत्र में गई थी। जहां बाघ ने उनके ऊपर हमला कर दिया और उनको खींचकर जंगल में ले गया। शोर शराबे की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण एवं पारिवारिक लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक वह बाघ सुभावती देवी को जंगल में खींचकर ले गया था और झाड़ियों में महिला के शव को घेरकर बैठ गया था। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर हवाई फायर किए। जिसके उपरांत बहुत संघर्ष के बाद मृतक महिला के शव को बरामद किया जा सका। तराई पूर्वी उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तड़के सुबह हमें सूचना मिली कि सुरई रेंज के अंतर्गत आने वाले सतपुड़ा ग्राम में बाघ के द्वारा एक महिला को अपना शिकार बनाया गया है जिस पर हमारे द्वारा तुरंत वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया जहां काफी संघर्ष के बाद महिला के शव को बरामद कर लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी जंगली क्षेत्र में अकेले न जाने एवं जाते समय सतर्कता बरतने हेतु कहा गया है।

विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान