Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

: लोहाघाट:रेगरु में पेयजल के लिए मचा हाहाकार एक हैंड पंप के सहारे जनता ग्रामीणों ने जल संस्थान से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 15, 2024
रेगरु में पेयजल के लिए मचा हाहाकार एक हैंड पंप के सहारे जनता ग्रामीणों ने जल संस्थान से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की उठाई मांग बाराकोट ब्लॉक के रेगरू क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है लंबे समय से बरसात न होने से क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं शनिवार को क्षेत्र के युवा अशोक मेहता व ग्रामीणों ने बताया रैगरु क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकर मचा हुआ है ग्रामीण काम धाम छोड़ सुबह से लेकर रात तक पेयजल जुटाने की जुगत में लगे हुए हैं उन्होंने बताया क्षेत्र के पेयजल स्रोत सूखने के चलते खकोरा , राई , मल्ली छन्दा , गुरना व चाक के ग्रामीण सिर्फ एक हैंड पंप पर निर्भर हो गए हैं वहां भी घंटो इंतजार के बाद ग्रामीणों को पेयजल नसीब हो रहा है हैंडपंप चलाते-चलाते महिलाओं के हाथों में छाले पड़ चुके हैं जल संस्थान की लाइन सूख चुकी हैं क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन व जल संस्थान से पेयजल टैंकरों से रेगरु क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति कर राहत देने की मांग की है ग्रामीणों ने कहा अगर कुछ दिन और बारिश नहीं होती है तो क्षेत्र में स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा रेगरु क्षेत्र में जल्द टैंकरो के जरिए पेयजल बटवाया जाएगा मांग करने में मोहन सिंह, माही मेहता, विनोद मेहता ,गणेश सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें