Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: बनबसा शारदा बैराज से पानी छोड़े जाने से यूपी के कई जिलों में बड़ा बाढ़ का खतरा शारदा से 2लाख 33हजार 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 7, 2024
शारदा बैराज से पानी छोड़े जाने से यूपी के कई जिलों में बड़ा बाढ़ का खतरा शारदा से 2लाख 33हजार 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया चंपावत जनपद में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनपद की प्रमुख शारदा नदी उफान पर आ गई है। जनपद के सीमांत तराई क्षेत्र टनकपुर व बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जिस कारण पुलिस ने बनबसा में स्थित भारत नेपाल को जोड़ने वाले शारदा बैराज अंतरराष्ट्रीय पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है तथा नदी के जलस्तर पर नज़रें बनाए हुए। वहीं पुलिस के द्वारा लोगों से भारी बारिश में बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। बनबसा बैराज से वर्तमान में लगभग 2 लाख 38 हजार 40 क्यूसेक पानी उत्तर प्रदेश की ओर छोड़ा जा चुका है। जो कि उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर एवं गोंडा बहराइच जनपद की तरफ तेजी से बढ़ रहा है और वहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। जिसको ध्यान में रखते हुए शारदा बैराज प्रशासन के द्वारा प्रभावित होने वाले जनपदों के प्रशासन को सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे आबादी वाले क्षेत्रों को खाली कराए जाने एवं वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु मुनादी कराई जा रही है।

जरूरी खबरें