Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट ब्लॉक में पंचायत चुनाव के सिंबल आवंटन का कार्य सकुशल हुआ संपन्न।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 18, 2025

निर्विरोध चयनित प्रत्याशियों को दिए गए प्रमाण पत्र।

बड़ी संख्या में पहुंचे प्रत्याशी। दूसरे चरण में होगा मतदान।मुख्यमंत्री के जिले चंपावत के विकासखंड बाराकोट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जो दूसरे चरण में 28 जुलाई को होने हैं उसकी प्रक्रिया जारी है। पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य आज शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से कार्य समाप्ती तक किया गया ।चुनाव चिन्ह लेने बड़ी संख्या में प्रत्याशी ब्लॉक कार्यालय पहुंचे । खंड विकास अधिकारी बाराकोट मोनिका पाल व आरओ दीप्ति कीर्ति तिवारी ने बताया बाराकोट ब्लॉक के पंचायत चुनाव के चुनाव चिन्ह आज प्रातः 8:00 बजे से ब्लॉक चुनाव कार्यालय में बांटने शुरू किए गए जो 5:00 बजे तक प्रत्याशियों को बांटे गए । कहा प्रतीक चिन्ह का आवंटन का कार्य स्पेशल संपन्न हुआ। चुनाव चिन्ह मिलने पर प्रत्याशी काफी खुश नजर आए। इसके अलावा ब्लॉक के चार निर्विरोध प्रत्याशियों को खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल व आरओ दीप्ति कीर्ति तिवारी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया ।जिसमें कोठरा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान रेखा थापा ,निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा आर्य , बंतोली ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल व कोठरा की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमलता थापा को प्रमाण पत्र दिए गए।खंड विकास अधिकारी बाराकोट मोनिका पाल ने सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए शांति के साथ चुनाव प्रचार करने की अपील की। बता दे जिले की कोठरा पहली ऐसी ग्राम सभा बनी है जहां इस बार पंचायती चुनाव के लिए मतदान नहीं होगा क्योंकि वहा जिला पंचायत ,क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान निर्विरोध चुन लिए गए है। वही सीमा आर्य को इस बार बाराकोट ब्लॉक प्रमुख पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

जरूरी खबरें