सील गांव के ग्रामीणों ने गांव तक सड़क बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन, चाचड़ी गांव के लोगों पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करने का लगाया आरोप
Laxman Singh Bisht
Aug 08, 2023 08:28 pm
13 views
08 Aug 2023
सील गांव के ग्रामीणों ने गांव तक सड़क बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
रातो रात मार्ग बनाने के मामले में अब सील गांव वाले प्रशासन की चौखट में पहुंचे विकास खंड बाराकोट के चांचड़ी गांव से सील गांव तक मार्ग को चौड़ा करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग प्रशासन से की। इसके लिए उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर मार्ग बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग उठाई। सील गांव के ग्रामीणों ने बताया कि देश जहां आजादी की 76वी वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है वही वर्षों से सील गांव के लोग सड़क मार्ग से वंचित हैं। जिस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
तथा सड़क सुविधा न होने से गांव से पलायन भी काफी ज्यादा संख्या में हो चुका है ग्रामीणों ने कहा कई बार मांग के बाद भी शासन-प्रशासन ने सड़क मार्ग बनाने में कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बताया एक सप्ताह पहले सील गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर पैदल मार्ग को चौड़ा करने के लिए दो लाख रुपये जमा किए। लेकिन चांचड़ी गांव के कुछ लोग इस कार्य में व्यवधान पैदा कर उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि चांचड़ी गांव से सील गांव तक पूर्व में अश्व मार्ग बना है और 10 गांव को जोड़ता है। जो राजस्व के अभिलेखों में भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि मार्ग चौड़ा करने में शिकायतकर्ता ने पांच सौ पेड़ काटने की बात कहीं हैं, जोकि सरासर झूठ है जबकि केवल तीन पेड़ ही कटे हैं।
उन्होंने एसडीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि मार्ग चौड़ा करने के लिए प्रशासन स्थलीय निरीक्षण करें ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग करी। ग्रामीणों ने कहा इस मार्ग के चोड़ा ना होने तथा मार्ग के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने के कारण स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को जंगली जानवरों का खतरा भी पैदा हो रहा है ज्ञापन देने में माया देवी, लक्ष्मण सिंह, सोनू बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, राजेंद्र पुनेठा,यमुना बिष्ट, अंकित बिष्ट, दीवान सिंह, कल्याण सिंह, प्रेम सिंह,शंकर सिंह ,तेज सिंह, हयात सिंह, नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।