Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: देहरादून:प्रदेश में नगर निकायों में प्रशासको का कार्यकाल बढ़ेगा आगे अक्टूबर में हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव 

Laxman Singh Bisht

Sat, May 18, 2024
नगर निकायों में प्रशासको का कार्यकाल बढ़ेगा आगे अक्टूबर में हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल निकाय चुनाव पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि 6 जून तक लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारी नहीं हो पा रही है इस कारण प्रशासको का मौजूदा कार्यकाल 2 जून से आगे बढ़ाना पड़ेगा शुक्रवार को शहरी विकास निदेशालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले कई जरूरी काम किए जाने हैं लेकिन 6 जून तक लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इसमें बाधा आ रही है इस कारण सरकार कोई भी निर्णय नहीं ले पा रही है ऐसी स्थिति में निकायों में प्रशासको का कार्यकाल 2 जून से आगे बढ़ना पड़ेगा मंत्री ने कहा निकायों में वोटर लिस्ट संशोधन का काम भी चल रहा है इसके बाद आरक्षण निर्धारण की भी प्रक्रिया पूरी की जानी है इसके बाद नगर निकाय चुनाव संभव हो पाएंगे कुल मिलाकर मंत्री जी के बयान से स्पष्ट है कि निकाय चुनाव अब सितंबर अक्टूबर तक ही हो पाएंगे इससे पहले 15 सितंबर तक प्रदेश मे मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा के लिए भी उपचुनाव होना है इसलिए नगर निकाय चुनाव की बारी इसके बाद ही आ पाएगी जबकि जुलाई अगस्त में मानसून काल चरम पर होने के कारण चुनाव कराने में कठिनाई हो सकती है वही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा नगर निकाय चुनाव के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है लेकिन संवैधानिक बाध्यता के बीच कुछ व्यावहारिक समस्याओं को भी देखा जाना है अग्रवाल ने कहा कि आचार्य संगीता के कारण इस समय वह विभागीय समीक्षा बैठक तक नहीं कर पा रहे हैं यहां तक की चार धाम समीक्षा बैठक के लिए भी निर्वाचन आयोग की अनुमति लेनी पड़ती है जिसमें 10 दिन का समय सरकार पूरी तरह तैयार है लेकिन संवैधानिक बाध्यता के बीच कुछ व्यावहारिक समस्याओं को भी देखा जाना है अग्रवाल ने कहा कि आचार्य संगीता के कारण इस समय वह विभागीय समीक्षा बैठक तक नहीं कर पा रहे हैं यहां तक की चार धाम समीक्षा बैठक के लिए भी निर्वाचन आयोग की अनुमति लेनी पड़ती है कुल मिलाकर अब प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं प्रत्याशियों का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है

जरूरी खबरें