Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: लोहाघाट:लाठी डंडों से पीट कर छात्र को गंभीर रूप से किया घायल मामला पहुंचा थाने 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 3, 2024
लाठी डंडों से पीट कर छात्र को गंभीर रूप से किया घायल मामला पहुंचा थाने सोमवार को लोहाघाट के एक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों ने दूसरे छात्र की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया वहां मौजूद युवाओं ने किसी तरह छात्र की जान बचाई तथा घायल छात्र को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से छात्र को जिला चिकित्सालय चंपावत भेज दिया गया जानकारी के मुताबिक शनिवार को छात्रों का आपस में विवाद हो गया था जिसका बदला लेने सोमवार सुबह अपने साथियों के साथ छात्र विद्यालय पहुंचे और दूसरे छात्र की जमकर पिटाई कर दी वही मामला लोहाघाट थाने पहुंचा एसएचओ अशोक कुमार ने बताया दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है तथा छात्रों की काउंसलिंग की गई है तथा भविष्य में ऐसा न करने की कड़ी हिदायत दी गई है वहीं विद्यालय प्रबंधन के द्वारा भी छात्रों को कड़ी चेतावनी दी गई है

जरूरी खबरें