रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट नैनीताल के अनुपालन में नामांकन एवं अन्य कार्रवाइयों को अग्रिम आदेश तक किया स्थगित।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 24, 2025
राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट नैनीताल के अनुपालन में नामांकन एवं अन्य कार्रवाइयों को अग्रिम आदेश तक किया स्थगित।
उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 25 जून से 28 जून 2025 तक नामांकन एवं निर्वाचन का अग्रिम कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।मामले में माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के आदेश से राज्य सरकार के आरक्षण संबंधी संपूर्ण कार्रवाई अग्रिम आदेशों तक स्थगित की गई है ।जिस कारण पदो /स्थानो के आरक्षण एवं आवंटन की स्थिति स्पष्ट नहीं है ।इन परिस्थितियों में नामांकन की कार्यवाही एवं तदुपरांत अग्रिम कार्यवाहियां किया जाना संभव नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के अनुपालन में आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना संख्या 1141 में 21 जून 2025 में विनीदृष्ट नामांकन की कार्रवाई एवं अन्य कार्यवाहियां अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती है। राज्य निर्वाचन आयोग के सदस्य चुनाव की तैयारी कर रहे जनप्रतिनिधियों को बड़ा झटका लगा है।