Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट का परीक्षा फल घोषित सत प्रतिशत रहा परीक्षा फल।

अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित शानदार रहा परीक्षा परिणाम।

चंपावत:मुख्यमंत्री की जनसभा में फसी रोडवेज बस व सेना का वाहन। यात्री रहे परेशान।

चंपावत:यूपीएससी में 69वीं रैंक अर्जित करने पर अनुज पंत को सीएम धामी ने किया सम्मानित

दून :मसूरी रोड गोली कांड में सीएम धामी सख्त चौकी प्रभारी व आबकारी उप निरीक्षक निलंबित। रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गई थी जान

: लोहाघाट:एनएच की दीवार तोड़ने के आरोप में आरजीबीइएल कंपनी ने बंतोली ग्राम प्रधान के खिलाफ थाने में दी तहरीर प्रधान ने आरोपो को बताया निराधार

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 10, 2023
एनएच की दीवार तोड़ने के मामले में ग्रामीण व आरजीबीईएल कंपनी आमने-सामने लोहाघाट घाट एनएच में बंतोली के पास एनएच की सुरक्षा दीवार तोड़ने के आरोप में सड़क निर्माण करवा रही आरजीबीईएल कंपनी के द्वारा बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल के खिलाफ लोहाघाट थाने में नामजद तहरीर दी है कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर गिरीश ढेक ने बताया कि बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल ने एनएच की सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार को बिना विभागीय अनुमति व सूचना के तुड़वा दिया है दिया है जिस कारण राजमार्ग की सुरक्षा को भारी खतरा पैदा हो गया है तथा विभाग को 2लाख रुपए की क्षति पहुंची है उन्होंने पुलिस से फर्त्याल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करी है वही ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनके द्वारा सुरक्षा दीवार तोड़ने के आदेश नहीं दिए गए जल संस्थान के द्वारा गांव को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोरिंग करी जा रही है जल संस्थान के द्वारा दीवार का थोड़ा हिस्सा तोड़ा गया फर्त्याल ने कहा कंपनी के द्वारा उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं उनके द्वारा सड़क निर्माण के दौरान कंपनी के द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की शिकायत प्रशासन से करी थी उनका दीवार तोड़ने के मामले में कोई लेना देना नहीं है ना ही वे स्पॉट पर मौजूद थे कंपनी के द्वारा उनके गांव को जा रही पेयजल योजना के कार्य को भी रुकवा दिया है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो वे ग्रामीणों को साथ लेकर एनएच जाम कर देंगे वह इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगे  

जरूरी खबरें