Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत में बीडीसी मेंबरों को कैद करने की प्रक्रिया जारी। प्रशासन खामोश

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 5, 2025

जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में एक खेमे के अधिकांश बीडीसी मेंबर किए गए कैद: सूत्र

मुख्यमंत्री की विधानसभा में बीजेपी में देखने को मिल रही है गुटबाजीचंपावत जिले में पंचायती चुनाव संपन्न होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए लड़ाई शुरू हो गई। सभी प्रत्याशी अपने-अपने वोटरों को साधने में जुट गए हैं। चंपावत में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव फिर एक बार चर्चाओं का विषय बनता जा रहा है। जिसमें आए दिन नया मोड़ देखने को मिल रहा है। पिछले बार भी निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रमुख की कुर्सी पर अपना सिक्का चलाया था। इस बार एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तल्ला देश क्षेत्र की प्रमुख की दावेदारी पेश कर रही दीपा जोशी ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए डराने धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक गुट अपने कुछ मेंबरों के साथ जिला मुख्यालय से लगे हुए निजी होटल में कैद हो गया है। मुख्यमंत्री की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी में साफ तरह से गुटबाजी देखने से मिल रही है। बीडीसी मेंबरों को कैद करने की प्रक्रिया आज भी देखी जा रही है। हालांकि चंपावत में पुलिस की ओर से इसको लेकर छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस कैद किए हुए बीडीसी मेंबरों तक नहीं पहुंच नहीं पा रही है। फिलहाल चंपावत विधानसभा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी किसी भी प्रत्याशी को अपनी ओर से अधिकृत नहीं किया गया है। लेकिन वर्तमान में तीन प्रत्याशी प्रमुख की दावेदारी में सामने आ रहे हैं। जिसमें सबसे आगे निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रेखा देवी का नाम चल रहा है। रेखा देवी ने निवर्तमान ब्लाक प्रमुख होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी हैं। जिससे यह माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से रेखा देवी पर भरोसा जताया जा सकता है। फिलहाल मेंबरों को निजी होटल में कैद करना चंपावत में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा के कई दिग्गज नेता संगठन में आरोप लगा चुके है।

जरूरी खबरें