Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में खुशियों की सवारी(102) का संचालन बंद। जनता में नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 18, 2025

वाहन संचालकों को समय पर धनराशि न मिलने से खुशियों की सवारी का संचालन पड़ा ठप । जनता में भारी नाराजगी।

जच्चा बच्चा को नहीं मिल पा रहा है खुशियों की सवारी का लाभ। संचालकों की लापरवाही से सरकार की जन कल्याणकारी योजना को लगा पलीता।

लोगों की शासन प्रशासन से योजना का संचालन शुरू करने की मांग।

सेवा पखवाड़ा में जच्चा बच्चा को नहीं मिल पा रहा सेवा का लाभ जनप्रतिनिधि खामोश। प्राइवेट वाहनों में मोटी रकम खर्च कर घर जाने को मजबूर जच्चा बच्चासरकार के द्वारा जनता को लाभ पहुंचाने के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है लेकिन योजना के संचालकों की लापरवाही और निष्क्रियता के चलते सरकार की इन जन कल्याणकारी योजनाओ में पलीता लग रहा है। जिस कारण योजनाओं का लाभ दुरूस्त क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण जिले के सबसे ज्यादा ओपीडी वाले लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में देखा जा सकता है ।जहां सरकार द्वारा जच्चा बच्चा को निशुल्क घर पहुंचने के लिए चलाई गई खुशियों की सवारी (102) सेवा का संचालन संचालकों के द्वारा वाहन संचालकों को उनकी पेमेंट समय से न देने के कारण बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण जच्चा बच्चा को घर पहुंचाने में दूर-दूर क्षेत्र से आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चमरौली के पूर्व ग्राम प्रधान उम्मेद सिंह व मऊ निवासी गणेश सिंह भंडारी ने बताया। चमरौली ग्राम प्रधान पायल बिष्ट पत्नी राकेश सिंह की लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में कल डिलीवरी की गई उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह ने बताया जब वह अपनी बहू व नवजात को घर ले जाने के लिए खुशियों की सवारी को देखने लगे तो उन्हें वहा कोई भी खुशियों की सवारी वाहन नहीं मिली। जब उनके द्वारा अस्पताल पता किया गया तो मालूम हुआ खुशियों की सवारी का संचालन लंबे समय से बंद पड़ा हुआ। उन्होंने कहा इसके बाद वह प्राइवेट वाहन के जरिए जच्चा व बच्चा को घर लेकर गए। उन्होंने कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दूर-दूर क्षेत्र से गर्भवती महिलाएं प्रसव हेतु आती है ।जिनमें अधिकतर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होती है जिस कारण प्राइवेट वाहन से वापस जाने में उन्हें काफी आर्थिक कठिनाइयां का सामना करना पड़ता है। पूर्व प्रधान ने कहा सरकार के द्वारा गरीब जनता के लिए जन कल्याणकारी योजना चलाई गई पर संचालकों की लापरवाही के चलते लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय मे जच्चा बच्चा को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।( प्रसव के बाद नवजात सहित प्राइवेट वाहन से घर लौटती चमरौली प्रधान पायल बिष्ट )

कहा खुशियों की सवारी के संचालक सरकार की योजनाओं में पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह , गणेश सिंह भंडारी व राजू भैया ने शासन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तथा भाजपा नेताओं से जल्द से जल्द खुशियों की सवारी का संचालन शुरू करने की मांग की है। वही खुशियों की सवारी के वाहन संचालकों के मुताबिक योजना के संचालकों के द्वारा उन्हें समय पर उनकी धनराशि नहीं दी जाती है ।लंबे समय तक उनकी धनराशि रोकी जाती है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा अभी तक संचालकों के द्वारा उनकी धनराशि रोककर रखी है।जिस कारण उनके द्वारा अपने वाहनों को सेवा हटा लिया गया है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मामला आज उनके संज्ञान में आया है वह जल्द से जल्द खुशियों की सवारी को संचालित करने का पूरा प्रयास करेंगे। मालूम लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से पूर्व में दो खुशियों की सवारी वाहनों का संचालन हुआ करता था जिसका लाभ क्षेत्र की दूरस्थ क्षेत्र की जनता को मिल रहा था। वही खुशियों की सवारी का संचालन बंद होने से क्षेत्रीय लोगों में संचालकों के खिलाफ काफी नाराजगी है। उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत से खुशियों की सवारी का संचालन शुरू करने की मांग की है।

जरूरी खबरें