Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: काशीपुर:वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोरी का पार्थिव शरीर देहरादून से उनके काशीपुर आवास पहुंचा 

Laxman Singh Bisht

Fri, May 3, 2024
वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोरी का पार्थिव शरीर देहरादून से उनके काशीपुर आवास पहुंचा उत्तराखंड के वन विकास निगम के अध्यक्ष और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आज कैंसर की बीमारी के चलते हुए निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर काशीपुर उनके आवास पर पहुंच गया। इस दौरान काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों का हुजूम उनके अंतिम दर्शन को पाने के लिए उनके आवास पर उमर पड़ा।उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज सुबह देहरादून में निधन हो गया था। गहतोड़ी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कैलाश गहतोड़ी वर्ष 2017 और 2022 में चंपावत से विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहतोड़ी काशीपुर क्षेत्र का भी अपेक्षित विकास करना चाहते थे। वर्ष 2022 में दीपावली के अवसर पर अपने गिरीताल रोड स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर उन्होंने काशीपुर के विकास के प्रति अपने मन की बात पत्रकारों के समक्ष रखी थी। वे काशीपुर को मॉडर्न सिटी बनाना चाहते थे। उनके आकस्मिक निधन से काशीपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही उनके काशीपुर में गिरीताल रोड स्थित आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। वही थोड़ी देर पहले उनका पार्थिव शरीर देहरादून से एंबुलेंस के जरिए उनके काशीपुर स्थित आवास पर पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद कुंडेश्वरी रोड स्थित साईं मन्दिर के पास किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्वयं काशीपुर पहुँचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

जरूरी खबरें