Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 27, 2026

30 जून को मुख्यमंत्री आवास में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

गुरिल्लाओ का ऐलान अंतिम और निर्णायक होगा आंदोलन। आर पार की होगी लड़ाई।

चंपावत जिले से बड़ी तादात में देहरादून पहुंचेंगे गुरिल्ला

लगभग पिछले 20 सालों से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओ का आंदोलन जारी है। पर न्यायालय के निर्देश के बावजूद सरकार के द्वारा उनकी मांगे नहीं मानी गई है। जिसके लिए कई बार गुरिल्ला दिल्ली सहित राजधानी देहरादून में कई बार विशाल धरना प्रदर्शन कर चुके हैं पर उसके बावजूद भी सरकार के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली गई। गुरिल्ला संगठन अध्यक्ष चंपावत ललित बगोली ने बताया हर बार के आंदोलन के बाद सरकार के द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए गए समाधान नहीं। उन्होंने कहा इस बार एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला अंतिम व निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा गुरिल्ला संगठन प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डाला कोटी के नेतृत्व में 30 जून को प्रदेश के चार से पांच हजार गुरिल्ला मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे तथा 01 जुलाई को समस्त गुरिल्ला सचिवालय कूच करेंगे। जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने कहा यह गुरिल्लाओ का अंतिम व निर्णायक युद्ध होगा जिसमें गुरिल्ला सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा चंपावत जिले से भी 29 जून को बड़ी तादात में गुरिल्ला राजधानी देहरादून कूच करेंगे। जहा प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी के नेतृत्व में 30 जून व 01 जुलाई को विशाल प्रदर्शन गुरिल्लाओ के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा उनकी तीन सूत्रीय मांगे है। जिन गुरिल्लाओ की उम्र बची है उन्हें नौकरी, बुजुर्ग गुरिल्लाओ को पेंशन, मृतक गुरिल्लाओ के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग है। उन्होंने कहा इस आंदोलन के दौरान कई गुरिल्ला अब इस संसार में नहीं रहे हैं। कहा सरकार हर बार उन्हें झूठे आश्वासन देती है पर समाधान नहीं करती है । हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद सरकार उन्हें है उनका हक नहीं दे रही है।बगौली ने कहा इस बार गुरिल्लाओ का यह अंतिम और निर्णायक आंदोलन होगा जिसके लिए पूरे प्रदेश में गुरिल्लाओं की प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी के नेतृत्व में जोरदार तैयारी चल रही है। उन्होंने प्रदेश के समस्त गुरिल्लाओं से अंतिम व निर्णायक आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक तादात में आंदोलन को सफल बनाने के लिए 29 जून को देहरादून पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा अगर इस बार उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 2027 चुनाव में गुरिल्ला प्रदेश सरकार को सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। अब देखना है सरकार गुरिल्लाओ के इस महा आंदोलन को किस रूप में देखती है या फिर आश्वासन मिलते हैं।

जरूरी खबरें