Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट विधायक अधिकारी ने परिध्यानी ओली गांव सड़क का किया शिलान्यास ग्रामीणों को दिया शानदार तोहफा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 16, 2025

मेरा गांव मेरी सड़क योजना से उन 69.46 लाख रुपए की लागत से होगा सड़क निर्माणमेरा गांव मेरी सड़क योजना से बनने वाली खेतीखान की ग्राम पंचायत गोसनी की परिध्यानी से ओली गांव सड़क का आज बुधवार को क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शिलान्यास किया ।तथा ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। विधायक अधिकारी ने बताया 69.46 लाख रुपए की लागत से एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसका जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर गांव को सड़क से जोड़ दिया जाएगा। विधायक अधिकारी ने कहा उनका प्रयास है कि लोहाघाट विधानसभा का हर गांव व तोक सड़क सुविधा से जुड़े ।जिसके लिए वह पूरे प्रयास कर रहे हैं ।वही योजना का शिलान्यास होने पर ग्रामीणों के द्वारा लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का जोरदार स्वागत करते हुए आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया।ग्रामीणों ने कहा आज उन्हें काफी खुशी हो रही है कि उनका गांव भी सड़क सुविधा से जुड़ने जा रहा है ।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रशासक रेनू वर्मा ,चिरंजीवी लाल वर्मा, डॉक्टर लक्ष्मी दत्त ओली कविराज मोनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें