रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : जिले की प्रतिभाओं को तरासने में लगा लड़वाल फाउंडेशन।
Laxman Singh Bisht
मॉडल जिले के मेधावी, गरीब छात्र-छात्राओं के लिए मजबूत सहारा बने हुए हैं- नरेंद्र लड़वाल
चंपावत- मॉडल जिले में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के एक दशक के परिणाम में नजर दौड़ाएं तो यहां के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र छात्राओं में अपनी लगन से गगन छूने का प्रयास कर शिक्षा के मामले में एकाधिकार जमाये शहरी विद्यालयों को संदेश दिया जा रहा है कि 'हम भी किसी से कम नहीं है' । यह परिवर्तन एवं स्पर्धा की भावनाएं उन्हें लड़वाल फाउंडेशन से मिली है । जो गरीब एवं मेधावी प्रतिभाओं को तरासने के लिए प्रतिवर्ष सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उनका बहुत बड़ा सहारा बने हुए हैं। स्वत्थान एवं लड़वाल फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष इंटरमीडिएट में जिले के टॉपर आने वाले बच्चों को 51 हजार, दूसरे व तीसरे स्थान में रहे बच्चों को 31 व 21 हजार इसी प्रकार हाई स्कूल में यह रहा राशि 31, 21 एवं 11 हजार रुपये दी जाती है। यही नहीं राज्य की मेरिट सूची में यदि कोई बच्चा प्रथम 25 सूची में अपना नाम दर्ज करता है तो उसे भी यह पुरस्कार देकर उसका उत्साह वर्धन किया जाता है । यदि बच्चों के समान अंक मिलते हैं तो उन्हें भी बाकायदा वही प्रोत्साहन धनराशि दी जाती है । इस वर्ष 10 वां प्रोत्साहन कार्यक्रम 19 मई को इंडस नेशनल स्कूल लड़वाल स्टेट चंपावत में आयोजित होने जा रहा है ।जिसमें विशिष्ट जनों द्वारा इन बच्चों को प्रोत्साहन राशि देकर कर उनकी पीठ थपथपाई जाएगी ।
शिक्षा की ज्योति से चंपावत जिले को आलोकित करते आ रहे हैं श्री लड़वाल - मुख्य शिक्षा अधिकारी
चंपावत - अपनी ईमानदारी एवं बच्चों के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रखने वाले मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट का कहना है कि जिले में समाजसेवी नरेंद्र लड़वाल दीप से दीप जलाकर उसकी ज्योति से मॉडल जिले को आलोकित करने के जो प्रयास कर रहे हैं ,उसके परिणाम हमारे सामने है। इसे हम दुर्भाग्य की कहेंगे कि राजकीय विद्यालयों के शैक्षिक स्तर में लगातार सुधार करने के बावजूद भी हम अपने यहां छात्र संख्या को नहीं बढ़ा पा रहे हैं । किंतु लड़वाल फाउंडेशन की प्रेरणा से हमारे प्रयासों को आशातीत बल मिला है । जब दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के नाम हम मेरिट सूची में देखते हैं तो ,हमें गर्व का अनुभव होता है कि शिक्षा की ज्योति को अखंड बनाए रखने के लिए नरेंद्र लड़वाल जैसे लोग लगातार घी देने का काम कर रहे हैं ।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश