Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : सिमलखेत पेयजल योजना पर जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने जताई नाराजगी अधिकारियों की लगाई क्लास।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 18, 2025

.सिमलखेत पेयजल समस्या पर जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने जताई नाराजगी अधिकारियों की लगाई क्लास।

गांव गांव पानी पहुंचाना पहली प्राथमिकता गलत कार्य नहीं किए जाएंगे बर्दाश्त: अधिकारी

करोड़ों खर्च करने के बावजूद गांव में नहीं पहुंची पानी की एक भी बूंद ग्रामीण में भारी आक्रोश।चंपावत। जिले के युवा जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र की समस्या जानने लगातार भ्रमण पर है ।आज जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अपने गांव सिमलखेत का पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता बी के पाल,ग्राम प्रधान रेखा अधिकारी व ग्रामीणों के साथ पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने पेयजल की समस्या को प्रमुखता से रखा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने पाया जेजेएम योजना के तहत लाखों-करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद अब तक गांव में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच पाई है गांव में पेयजल का संकट गहराया हुआ है। मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए पेयजल निगम के अधिकारियों को लताड़ लगाई तथा अपने कार्य शैली में सुधार लाने को कहा।जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि लापरवाही और गलत काम अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होंगे।तथा एक माह के भीतर समयबद्ध कार्यवाही करते हुए जल आपूर्ति योजना शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।साथ ही चेतावनी दी यदि आगे भी कोताही बरती गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने कहा गांव-गांव में पानी पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए ठोस कदम हर हाल में उठाए जाएंगे। उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर हालत में समय पर धरातल में उतारने के निर्देश दिए। ताकि दूरस्थ क्षेत्र की जनता को इसका लाभ पहुंचे। मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता बी 0के0 पाल ने बताया योजना निर्माणधीन है जिस पर कार्य चल रहा है ।उन्होंने कहा योजना को दो माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा ।जिसके लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इस दौरान दीवान सिंह, भवान सिंह ,बहादुर सिंह, बीरबल सिंह, देव सिंह ,बिशन सिंह, हयाद बिष्ट, कृष्ण सिंह ,दिलीप बिष्ट ,कल्याण सिंह ,शंकर सिंह व जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें