Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट में कार पार्किंग का निर्माण शुरू कांग्रेसियों ने बाटी मिठाई। विधायक अधिकारी को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 30, 2025

बाराकोट में कार पार्किंग का निर्माण शुरू कांग्रेसियों ने बाटी मिठाई। विधायक अधिकारी को दिया धन्यवादबाराकोट में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है। आज बुधवार को कार पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू किया गया। पार्किंग निर्माण कार्य शुरू होने पर बाराकोट में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया तथा पार्किंग निर्माण के लिए लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को धन्यवाद दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी ने कहा विधायक अधिकारी के अथक प्रयास व क्षेत्र के विकास की सोच से आज विकास खण्ड बाराकोट में दो मंजिला कार‌ पार्किंग व‌ मीटिंग हाल निर्माण का कार्य विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है । जिसके लिए विकास खण्ड बाराकोट के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समस्त‌ क्षेत्रीय जनता विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देते है ।आशा करते हैं कि वे इसी प्रकार से 54 विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट का विकास करते रहे । इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा विधायक अधिकारी की लंबी उम्र की कामना की।इस दौरान पीसीसी मैम्बर शंकर सिंह बोहरा, पूर्व‌‌ ज्येष्ठ प्रमुख महेश सिंह अधिकारी, नारायण राम, महेश राम, त्रिलोक सिह, दयाल सिंह, कुन्दन सिंह, भगवान राम, नारायण सिंह, शंकर पन्त, दिनेश लाल, प्रकाश राम‌‌, दीनू अधिकारी, श्याम सिंह,मनोज गोस्वामी, बहादुर सिंह , भूपाल सिंह, रामीराम‌ ,खीम‌सिंह, कमल कालाकोटी, मोहन सिंह , बिक्रम सिंह, मोहन नाथ सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता‌‌ उपस्थित रहे ।

जरूरी खबरें