Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 13, 2026

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में देवभूमि उद्यमिता योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा तीन दिवसीय बूट कैंप का आयोजन किया गया। आज सोमवार से तीन दिवसीय बूट कैंप का शुभारंभ किया गया जिसका समापन 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा।इस कैंप में राजकीय महाविद्यालय बनबसा ,राजकीय महाविद्यालय पाटी ,राजकीय महाविद्यालय गनाईं गंगोली तथा स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के 55 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इन छात्र-छात्राओं को तीन दिवसीय बूट कैंप में विभिन्न सत्रों में उद्यमी मानसिकता विकास, फाइंडिंग गैप आइडिया और आइडिया वैलिडेशन, बाजार विश्लेषण एवं डिजाइनिंग थिंकिंग द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के गुण सिखाए जाएंगे। एक्टिविटीज सेशन के दौरान उन्हें सायं काल मैं बोनफायर के साथ खुले आसमान के नीचे एक्टिविटीज कराए जाएंगे जिसमें उद्यमिता हेतु क्या-क्या किया जा सकता है एवं परिस्थितियों से कैसे समन्वय स्थापित किया जाए यह सिखाया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश उपाध्याय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रेखा जोशी द्वारा की गई।उक्त कार्यक्रम एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया अहमदाबाद द्वारा कराया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए डॉ0 रजत शर्मा, एंटरप्रेन्योरशिप एक्सपर्ट , दिग्विजय सिंह प्रोजेक्ट ऑफिसर टिहरी ,महेंद्र रौतेला प्रोजेक्ट ऑफिसर अल्मोड़ा के साथ महाविद्यालय के नोडल उद्यमिता विकास योजना डॉक्टर किशोर चंद्र जोशी ,डॉक्टर अभिषेक कुमार पंत डॉक्टर ममता बिष्ट ,डॉक्टर सीमा नेगी ,डॉक्टर दिनेश राम ,डॉ दिनेश व्यास विभिन्न महाविद्यालय से आए महाविद्यालय के नोडल डॉक्टर राजीव सक्सैना डॉक्टर कृष्णकांत मिश्रा डॉक्टर शीतल आर्या के साथ ही कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान छात्र संघ पदाधिकारी ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें