Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के डूंगरा बोरा दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने दी राहत राशि।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 10, 2025

डूंगरा बोरा दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने दी राहत राशि।

तहसीलदार नेगी ने मृतकों के घर जाकर परिजनों को दिए राहत राशि के चेक।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत डुगरा बोरा क्षेत्र में बीते 4 नवंबर को एक वैगन आर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कमलेड़ी निवासी श्रीमती मनीषा व वाहन चालक मुकेश कुमार निवासी डुगरा बोरा की मौत हो गई थी। लोहाघाट तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर रविवार को उनके द्वारा डूंगरा बोरा व कमलेड़ी जाकर दुर्घटना में मारी गई श्रीमती मनीषा व वाहन चालक मुकेश कुमार के परिजनों से मुलाकात की तथा श्रीमती मनीषा के ससुर गणेश राम व वाहन चालक मुकेश कुमार की पत्नी दीपशिका को दो-दो लाख रुपए राहत राशि के चेक दिए तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। वही भैसज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा के द्वारा भी मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

जरूरी खबरें