Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे भव्य नवनिर्मित रामलीला मंच में हुआ 125 वे वर्ष की रामलीला का आगाज।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 22, 2025

लोहाघाट मे भव्य नवनिर्मित मंच में हुआ 125 वे वर्ष की रामलीला का आगाज।

लोहाघाट की रामलीला ने 125 से वर्ष में किया प्रवेश पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। लोहाघाट नगर की ऐतिहासिक रामलीला ने इस वर्ष अपने शानदार 125 वे वर्ष में प्रवेश किया। श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के अध्यक्षता में आज सोमवार प्रथम नवरात्र के अवसर पर 125 वे वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला का भव्य नवनिर्मित मंच में रामस्तुति के साथ मुख्यअतिथि पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र पुनेठा, प्रहलाद सिंह मेहता, डी डी पांडे व सभासद आशीष राय के द्वारा शुभारंभ किया गया।पालिका अध्यक्ष व अन्य अतिथियों के द्वारा लोहाघाट नगर की रामलीला के 125 वे वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर नगर वासियों व रामलीला कमेटी को बधाई दी गई। रामस्तुति के साथ आज की भव्य लीला का शुभारंभ किया गया। रामलीला में आज रावण दरबार व श्री राम जन्म का शानदार मंचन किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने लोहाघाट नगर की रामलीला के 125 वर्ष प्रवेश करने पर समस्त नगर वासियों व कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी गई तथा रामलीला के इतिहास पर प्रकाश डाला तथा भव्य रामलीला मंच निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा व अन्य सहयोगियों को धन्यवाद दिया। मेहता ने कहा इस वर्ष रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा उन्होंने समस्त जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर लीला का आनंद उठाने की अपील की।

इस दौरान रामलीला में महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे अजय कलखुड़िया व उनकी टीम को सम्मानित किया गया। रामलीला का मंचन देखने बड़ी तादात में दर्शक पहुंचे हुए थे। रामलीला के कलाकारों के द्वारा शानदार अभिनय किया गया।

जरूरी खबरें