Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

लोहाघाट विधायक की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:संगीत सम्मान समारोह में शिक्षकों और छात्रों ने बिखेरे प्रतिभा के जलवे, खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 19, 2024
संगीत सम्मान समारोह में शिक्षकों और छात्रों ने बिखेरे प्रतिभा के जलवे, खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) लोहाघाट में दो दिनी संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ रंगारंग समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लोक कलाकार सुरेश राजन ने राज्य प्रतियोगिता हेतु चयनित शिक्षकों तथा छात्राओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विकासखंड पाटी को ओवरऑल चैंपियनशिप मिली। प्राचार्य दिनेश खेतवाल की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 75 छात्र छात्राओं, अतिथियों एवं शिक्षकों ने शिरकत की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि जनपद समारोह में जीजीआईसी चंपावत की शिक्षिका नमिता मुरारी सुगम संगीत में और राजकीय प्राथमिक विद्यालय साल के शिक्षक राजन सिंह बोहरा शास्त्रीय वादन में राज्य स्तर में प्रतिभाग करेंगे। शास्त्रीय गायन सीनियर वर्ग में जीजीआईसी चंपावत की नीतू बोहरा, लोक नृत्य सीनियर वर्ग में जीआईसी रीठाखाल की काजल विश्वकर्मा, और लोक नृत्य जूनियर वर्ग में राजकीय जूनियर हाई स्कूल पोखरी की छात्रा माही बोहरा जनपद में प्रथम रहे तथा राज्य हेतु चयनित हुए। कार्यक्रम में सुरेश राजन, डॉ कमल गहतोड़ी, शिवराज सिंह तड़ागी, हेम पांडे, राजू पंत, लीलाधर जोशी, ऋषभ ठाकुर, देवेंद्र विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, करिश्मा, सपना आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सब का मन मोहा। इस दौरान विशेष रूप से सजाया गया सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा। टी सी काश्मीरा, शांति जोशी और लीला तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अजय कलखुड़िया और अंकित जोशी को संगतकार के रूप में सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मां शारदे संगीत विद्यालय के राजू पंत, जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत के प्राचार्य संजीव कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हयात सिंह तड़ागी, डॉ अरुण तलनिया, नवीन ओली, डॉ अनिल मिश्रा, कैलाश उपाध्याय, मंजुल तिवारी, प्रकाश उपाध्याय, नीता लोहनी, रेखा पंत, आर के सिंह, मालविका पंत, दीपक सोराड़ी, मंजू मेहता, संध्या पांडे, अशोक फर्त्याल, दिनेश गड़कोटी, नितिन सुतेड़ी, राहुल शुक्ला, मनोहर भंडारी, मनजीत, चंद्रमणि, पवन पांडे, पूर्णिमा, रहनुमा सैफी, राधा, पूजा और खालिद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डायट शिक्षिका योगिता पंत ने किया।

जरूरी खबरें