Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:बीच सड़क खराब लोहाघाट से दिल्ली जा रही रोडवेज बस लगा जाम धक्का देकर हटाई बस।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 19, 2026

बीच सड़क खराब लोहाघाट से दिल्ली जा रही रोडवेज बस लगा जाम धक्का देकर हटाई बस।

लोहाघाट डिपो की रोडवेज बसों का बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज गुरुवार को लोहाघाट से दिल्ली जा रही रोडवेज बस टनकपुर पहुंचते ही बीच सड़क में खराब हो गई।जिस कारण भीषण जाम लग गया। यात्रियों व लोगों को काफी दिक्कतो होगा सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों व लोगों के द्वारा किसी तरह रोडवेज बस को धक्का देकर सड़क से किनारे किया गया। तब जाकर यातायात सुचारू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। लोहाघाट डिपो की रोडवेज बसों के लगातार बीच रास्ते में खराब होने से लोगों में काफी नाराजगी है ।लोगों ने कहा आए दिन लोहाघाट डिपो की रोडवेज बसों में या तो आग लग रही है या बीच सड़क में खराब हो रही है। जिस कारण यात्रियों को कई मुसीबतें झेलनी पड़ती है। उन्होंने रोडवेज प्रबंधन पर बसों की मरम्मत में लापरवाही के आरोप लगाए है। साथ ही सरकार से लोहाघाट डिपो को नई बसे देने की मांग की है ताकि यात्रियों का सफर सुरक्षित हो।

जरूरी खबरें