Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:आपदा पीड़ितों को मिले उचित उपचार व मुआवजा: दीप पाठक

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 3, 2025

दीप पाठक ने क्षेत्र में आए भीषण आपदा से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा उपचार की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन।दीप पाठक ने टनकपुर व बनबसा क्षेत्र मेँ आयी भीषण आपदा मेँ लोगो को उचित मुआवजा व उपचार मिल सकें इस हेतू डीएम चम्पावत से भेंट कर ज्ञापन सौंपा है।साथ ही मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है । उन्होंने जल्द से जल्द आपदा प्रभावितो को हुए नुकसान को देखते हुए राहत राशि जारी करने कि मांग की, दीप पाठक ने मांग की कि मुख्यमंत्री द्वारा ज़ब आपदा से पूर्व कार्य करने हेतू निर्देशित किया गया तथा अधिकारियो द्वारा इसमें ढुल मूल रवया अपनाया गया है तो ऐसे अधिकारीयों पर आपदा एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही कि जानी चाहिए साथ ही टनकपुर, बनबसा, चल्थी क्षेत्रों मेँ भू कटाव को रोकने हेतू स्थायी तठबंध का निर्माण करने कि मांग कि ताकि क्षेत्र कि जनता की भविष्य मेँ होने वाली आपदाओ मेँ सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, ज्ञापन प्रेषित करने मेँ एडवोकेट मनोज तिवारी, पुष्कर चंद, मनोज आर्य आदि लोग उपस्थित रहे अपने ज्ञापन में पाठक ने कहा है।

सेवा मे श्रीमान

जिला अधिकारी महोदय

जनपद चंपावत

विषय :गत वर्षों से आपदा के कार्यों में हुई लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्यवाही एवं अति शीघ्र जन सुनवाई करते हुए जन सुझावों के आधार पर बाढ़ आपदा जलभराव से मुक्ति के आवश्यक कार्य अति शीघ्र कराने के संबंध में।

महोदय निम्न बिंदुओं पर सादर विनम्र आग्रह है ,

1:पिछले कई वर्षों से टनकपुर पूर्णागिरी तहसील क्षेत्र के सांथ ही चलथी अमोडी बिलोना आदि क्षेत्रों में हुए भू कटाव एवं मैदानी क्षेत्र में अत्यंत जल भराव के साथ ही उचोलीगोथ से लेकर थवालखेड़ा तक , छीनी गोठ बनबसा क्षेत्र में भीषण भू कटाव हुआ है और गेंदाखाली में भुवन जी के घर के नजदीक तक भू कटाव हो गया जो कभी भी शारदा की चपेट में आ सकता है ।उक्त कार्य की मांग hm वर्ष भर करते रहे परंतु किसी ने भी सुनी जिसके चलते आज कई एकड़ भूमि बगीचे आपदा की भेट चढ़ गए ।महोदय यह सब पिछले वर्ष की पुनरावृत्ति हुई है यह आपदा अचानक नहीं आई है इसलिए यह आपदा का कारण कहीं न कही उन विभागों की लापरवाही है जिन विभागों को उक्त क्षेत्रों में आपदा , बाढ़ नियंत्र हेतु लाखों रुपए आवंटित किए गए जिसमें कहीं न कहीं आपदा , बाढ़ नियंत्रण के कार्यों में घोर लापरवाही की गई जिसके चलते गत वर्ष की जैसीआपदा और बाढ़ स्थितियां उत्पन्न हुई इसलिए हम मांग करते है कि उक्त प्रभावित क्षेत्र की खुली जनसुनवाई करते हुए भविष्य के लिए मजबूत बंदे के निर्माण किए जाएं और गत वर्ष उक्त कार्यों में किए गए कार्यों में की गई लापरवाही करने वाले गैर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय साँथ ही क्षेत्र की जनता को गत वर्ष में आपदा क्षेत्र में कितने कितने रुपए किस आपदा /बाढ़ नियंत्रण बचाव एवं स्थाई,अस्थाई निर्माण कार्य में खर्च किए और किस किस स्थान पर किए उसे सार्वजनिक किया जाय और सोशल ऑडिट किया जाय जिससे इनकी लापरवाही जग जाहिर हो सके।

2 :आल वेदर सड़क में संवाला सहित उन सभी स्थानों का करोड़ों रुपए का ब्यौरा भी सार्वजनिक करते हुए लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय जिनके द्वारा करोड़ों खर्च करने के बाद भी सड़क हल्की बारिश में में ही लंबे समय के लिए अवरुद्ध हो जाती है ।जिसे जल्दी से जल्दी उचित समाधान किया जाय जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा जोड़ने वाली सड़क बंद होने से होने वाली स्थानीय जनों,व्यापारियों को होने वाली कठिनाई तो दूर होगी साँथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा जोड़ने वाली सड़क के लंबे समय बंद न होने से जो हमारे राष्ट्र का भी मान सम्मान बने रहेगा।

3: उपहास का विषय बनती जा रही बहु प्रतीक्षित टनकपुर ककराली गेट से nh किनारे जागबूदा पुल बनबसा तक बनने वाली बरसाती नहर का निर्माण शासन स्तर से वार्ता कर अति शीघ्र प्रारंभ किया जाय।

4: बांटना गाड़ का भी समय रहते स्थाई समाधान किया जाय अन्यथा भविष्य में उससे लगे ग्राम सभा उचोलीगोथ सहित कई ग्राम तोक में बड़ी आपदा का खतरा बनता जा रहा है।जिसमें सरकार द्वारा बड़ा पुल भी प्रस्तावित है।

5: करोड़ा नाले में स्थाई बंदा बनाया जाय जिससे हजारों परिवार बाढ़ और जलभराव से बच सकेंगे उसमें अस्थाई बंदा बनाया गया जिससे इस बार अभी तक यह छेत्र इस बार बाढ़ से बचा है जबकि गत वर्ष भीषण आपदा आई थी जिसके लिए आभार परंतु इसका भी किया गया व्यय सार्वजनिक किया जाय।

6: चलती धोन दियूरी मोटर मार्ग अति शीघ्र निर्माण किया जाय साथ ही अन्य वैकल्पिक मार्गों को स्थाई रूप से दुरुस्त किया जाय जिससे आम जन को यात्रा करने में अवरोध न हों ।

7 :टनकपुर नगर में कुछ माह पूर्व हुए घटिया डामरीकरण की जांच होनी चाहिए और ठोस कार्यवाही होनी चाहिए उस समय भी हमारे द्वारा ठंडा डामर डालने पर उनकी घटिया गुणवत्ता और थिंकनेस सहित बिना पुरानी सड़क को उखड़े या खुरदरा किए बिना डामर किया गया जिस पर हमारे एवं क्षेत्रीय जनता ने सवाल उठाए गए थे परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई और फल स्वरूप घटिया डामरीकरण जगह जगह उखड़ गया सड़क में गड्ढे शुरू हो गए जो घटिया डामरीकरण का प्रमाण है ।जिन्हें मात्र रिपेयर न कर कर पुनः निर्माण पूर्ण गुणवत्ता वाला डामरीकरण कराया जाय ।

महोदय उक्त विषय को आप गंभीरता से लेंगे सांथ ही अपने एवं शासन स्तर से शीघ्र आपदा, बाढ़ नियंत्र के कार्य कराएंगे जिससे यह हर बार होने वाले भू कटाव और जल भराव से मुक्ति मिलेगी जिसके लिए क्षेत्र की जनता आपकी सदा आभारी होगी। साँथ ही उक्त विषय पर की गई कार्यवाही से प्रार्थी को समय समय पर अवगत कराया जाय जिससे प्रार्थी की संतुष्टि हो सके और असंतुष्ट होने पर आपको अवगत कराया जा सके एवं न्यायालय की शरण में जाया जा सके ।

दीप चंद्र पाठक

टनकपुर वार्ड नंबर 9

चंपावत उत्तराखंड

7500253900

सेवा मे श्रीमान,

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार विधायक 55 विधानसभा चंपावत ,

विषय :गत वर्षों से आपदा के कार्यों में हुई लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्यवाही एवं अति शीघ्र जन सुनवाई करते हुए जन सुझावों के आधार पर बाढ़ आपदा जलभराव से मुक्ति के आवश्यक कार्य अति शीघ्र कराने के संबंध में*।

माननीय मुख्यमंत्री जी विषयानुसार निम्न बिंदुओं पर सादर विनम्र आग्रह है ,

1:पिछले कई वर्षों से टनकपुर पूर्णागिरी तहसील क्षेत्र के सांथ ही चलथी अमोडी बिलोना आदि क्षेत्रों में हुए भू कटाव एवं मैदानी क्षेत्र में अत्यंत जल भराव के साथ ही उचोलीगोथ से लेकर थवालखेड़ा तक , छीनी गोठ बनबसा क्षेत्र में भीषण भू कटाव हुआ है और गेंदाखाली में भुवन जी के घर के नजदीक तक भू कटाव हो गया जो कभी भी शारदा की चपेट में आ सकता है ।उक्त कार्य की मांग hm वर्ष भर करते रहे परंतु किसी ने भी सुनी जिसके चलते आज कई एकड़ भूमि बगीचे आपदा की भेट चढ़ गए ।

महोदय यह सब पिछले वर्ष की पुनरावृत्ति हुई है यह आपदा अचानक नहीं आई है इसलिए यह आपदा का कारण कहीं न कही उन विभागों की लापरवाही है जिन विभागों को उक्त क्षेत्रों में आपदा , बाढ़ नियंत्र हेतु लाखों रुपए आवंटित किए गए जिसमें कहीं न कहीं आपदा , बाढ़ नियंत्रण के कार्यों में घोर लापरवाही की गई जिसके चलते गत वर्ष की जैसीआपदा और बाढ़ स्थितियां उत्पन्न हुई इसलिए हम मांग करते है कि उक्त प्रभावित क्षेत्र की खुली जनसुनवाई करते हुए भविष्य के लिए मजबूत बंदे के निर्माण किए जाएं और गत वर्ष उक्त कार्यों में किए गए कार्यों में की गई लापरवाही करने वाले गैर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय साँथ ही क्षेत्र की जनता को गत वर्ष में आपदा क्षेत्र में कितने कितने रुपए किस आपदा /बाढ़ नियंत्रण बचाव एवं स्थाई,अस्थाई निर्माण कार्य में खर्च किए और किस किस स्थान पर किए उसे सार्वजनिक किया जाय और सोशल ऑडिट किया जाय जिससे इनकी लापरवाही जग जाहिर हो सके।

2 :आल वेदर सड़क में संवाला सहित उन सभी स्थानों का करोड़ों रुपए का ब्यौरा भी सार्वजनिक करते हुए लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय जिनके द्वारा करोड़ों खर्च करने के बाद भी सड़क हल्की बारिश में में ही लंबे समय के लिए अवरुद्ध हो जाती है ।जिसे जल्दी से जल्दी उचित समाधान किया जाय जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा जोड़ने वाली सड़क बंद होने से होने वाली स्थानीय जनों,व्यापारियों को होने वाली कठिनाई तो दूर होगी साँथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा जोड़ने वाली सड़क के लंबे समय बंद न होने से जो हमारे राष्ट्र का भी मान सम्मान बने रहेगा।

3: उपहास का विषय बनती जा रही बहु प्रतीक्षित टनकपुर ककराली गेट से nh किनारे जागबूदा पुल बनबसा तक बनने वाली बरसाती नहर का निर्माण शासन स्तर से वार्ता कर अति शीघ्र प्रारंभ किया जाय।

4: बांटना गाड़ का भी समय रहते स्थाई समाधान किया जाय अन्यथा भविष्य में उससे लगे ग्राम सभा उचोलीगोथ सहित कई ग्राम तोक में बड़ी आपदा का खतरा बनता जा रहा है।जिसमें सरकार द्वारा बड़ा पुल भी प्रस्तावित है।

5: करोड़ा नाले में स्थाई बंदा बनाया जाय जिससे हजारों परिवार बाढ़ और जलभराव से बच सकेंगे उसमें अस्थाई बंदा बनाया गया जिससे इस बार अभी तक यह छेत्र इस बार बाढ़ से बचा है जबकि गत वर्ष भीषण आपदा आई थी जिसके लिए आभार परंतु इसका भी किया गया व्यय सार्वजनिक किया जाय।

6: चलती धोन दियूरी मोटर मार्ग अति शीघ्र निर्माण किया जाय साथ ही अन्य वैकल्पिक मार्गों को स्थाई रूप से दुरुस्त किया जाय जिससे आम जन को यात्रा करने में अवरोध न हों ।

7 :टनकपुर नगर में कुछ माह पूर्व हुए घटिया डामरीकरण की जांच होनी चाहिए और ठोस कार्यवाही होनी चाहिए उस समय भी हमारे द्वारा ठंडा डामर डालने पर उनकी घटिया गुणवत्ता और थिंकनेस सहित बिना पुरानी सड़क को उखड़े या खुरदरा किए बिना डामर किया गया जिस पर हमारे एवं क्षेत्रीय जनता ने सवाल उठाए गए थे परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई और फल स्वरूप घटिया डामरीकरण जगह जगह उखड़ गया सड़क में गड्ढे शुरू हो गए जो घटिया डामरीकरण का प्रमाण है ।जिन्हें मात्र रिपेयर न कर कर पुनः निर्माण पूर्ण गुणवत्ता वाला डामरीकरण कराया जाय ।

महोदय उक्त विषय को आप गंभीरता से लेंगे सांथ ही अपने एवं शासन स्तर से शीघ्र आपदा, बाढ़ नियंत्र के कार्य कराएंगे जिससे यह हर बार होने वाले भू कटाव और जल भराव से मुक्ति मिलेगी जिसके लिए क्षेत्र की जनता आपकी सदा आभारी होगी। साँथ ही उक्त विषय पर की गई कार्यवाही से प्रार्थी को समय समय पर अवगत कराया जाय जिससे प्रार्थी की संतुष्टि हो सके ।

दीप चंद्र पाठक

जरूरी खबरें