रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री धामी के आदर्श चम्पावत संकल्प को मिली नई गति, ईजरखन्दक–चौड़ायाख्याली मार्ग होगा दुरुस्त
ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "आदर्श चम्पावत" के संकल्प को साकार करने की दिशा में जनपद को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के ईजरखन्दक–चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹121.31 लाख (एक करोड़ इक्कीस लाख इकतीस हजार रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।यह परियोजना 1.675 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण से संबंधित है। शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारम्भ करने के लिए प्रारंभिक रूप से ₹10 हजार की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है। इसी क्रम में इस सड़क के सुधारीकरण से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं वर्षभर बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही कृषि, पर्यटन, व्यापार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच एवं जनपद के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप चम्पावत में विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।उन्होंने बताया कि शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत संबंधित विभाग को सभी आवश्यक तकनीकी एवं वैधानिक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि आमजन को इस परियोजना का लाभ समयबद्ध रूप से मिल सके।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं