Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर :दो नाबालिग चोरी की बाइक के साथ प्रभार में । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी । किशोर न्याय बोर्ड में पेश।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 3, 2025

.दो नाबालिग चोरी की बाइक के साथ प्रभार में । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी दिनांक 27.08.2025 को वादी पंकज नाथ पुत्र मोहन नाथ निवासी चारूबेटा खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा कोतवाली टनकपुर आकर तहरीरी दी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा मेरी मोटरसाईकिल हीरो स्पलैन्डर रजि0 नं0 UK06 AX 9108 चोरी हो गई है। उक्त सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना टनकपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा घटना का अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर को निर्देशित किया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीओ वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु कोतवाली टनकपुर से पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कर दिनांक 02 सितंबर को किरोडा पुल के पास से उक्त चोरी की घटना कारित करने वाले दो नाबालिक बालकों को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ प्रभार में लिया गया ।जिन्हे उचित संरक्षण हेतु आज दिनांक 03.09.2025 को किशोर न्याय बोर्ड चम्पावत के समक्ष प्रस्तुत कराया जा रहा है। उक्त दोनों बालकों के पास एक अन्य संदिग्ध मोटरसाईकिल स्पलैन्डर बरामद हुई है जिसके सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*बरामदगी का विवरण*

1- 02 अदद मोटरसाईकिल स्पलैन्डर

प्रभार में लेने वाली व बरामदगी में नियुक्त पुलिस टीम

चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर

बुद्धि वल्लभ अपर उ0नि0 कोतवाली टनकपुर

हे0कानि0 91 कमल कुमार

हे0कानि0 सतीश राणा

जरूरी खबरें