रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:बूम मे शारदा नदी में पाए गए अज्ञात सव की हुई शिनाख्त गुरेली (मडलक) का हे मृतक
Laxman Singh Bisht
Mon, Sep 29, 2025
.बूम मे शारदा नदी में पाए गए अज्ञात सव की हुई शिनाख्त गुरेली (मडलक) का हे मृतक
रिपोर्ट चौकी बूम थाना टनकपुर को दिनांक 28.9.2025 को पुलिस चौकी बूम थाना टनकपुर क्षेत्र के तपसी बाबा आश्रम के सामने शारदा घाट किनारे नदी से एक अज्ञात पुरुष का सड़ा गला शव बरामद हुआ था ।जो लगभग एक सप्ताह पुराना होना प्रतीत हो रहा था। बम चौकी प्रभारी ललित पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने अज्ञात पुरुष के शव को पंचायतनामा कार्रवाई पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी टनकपुर नियमानुसार शिनाख्त हेतु मोर्चेरी में रखवा गया। चौकी प्रभारी ललित पांडे के द्वारा अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु शव का गहराई से निरीक्षण किया गया तो अज्ञात शव की उम्र - लगभग 45 से 50 वर्ष, रंग गेहूँआं मजबूत शरीर, मोटे होंठ, चपटी नाक, सर के पिछली ओर कुछ सफेद रंग के बाल, हल्की सफ़ेद मूंछ, ठुड्डी के पास हल्की सफ़ेद दाढ़ी, कपडे शव -लाल रंग की फुल बाजू कमीज, निचले शरीर में काले रंग का अंडरवियर जो काले/ लाल रंग की नायलॉन की बेल्ट से बधी है, बाये पांव में स्लेटी कलर का एडीडास का मौजा पहने होना पाया गया। चौकी प्रभारी के द्वारा उक्त हुलिए के संबंध में तत्काल जनपद के समस्त थानों को पंपलेट भेज कर अवगत कराया गया।तथा सोशल मीडिया, व्हाट्स एप, समाचार पत्रों में प्रचार प्रसार किया गया। चौकी प्रभारी ललित पांडे ने बताया आज दिनांक 29.9.2025 को उक्त अज्ञात शव के बारे में थाना पंचेश्वर से मालूमात करने के उपरांत पंचेश्वर निवासी ओमप्रकाश पुत्र पूटाराम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गुरेली पोस्ट ऑफिस मडलक थाना पंचेश्वर जनपद चंपावत, और गुरेली गांव के ही लगभग 10 लोगों द्वारा, अज्ञात शव की पहचान पुष्कर राम पुत्र कालूराम उम्र 55 वर्ष निवासी गुरेली के रूप में की गयी। मृतक के भतीजे ओमप्रकाश और ग्रामीणों ने बताया कि पुष्कर राम की पत्नी व बच्चे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, पुष्कर राम अपने भतीजे ओमप्रकाश के साथ ही रहता था, जो कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था, दिनांक 25.9.2025 को पुष्कर राम को आखरी बार गुरेली में ही देखा गया था, जो सम्भवत नदी में गिर गए हो जिस कारण इनकी मौत हुई है और इनका शरीर बहकर टनकपुर पहुंच गया।मृतक पुष्कर राम के भतीजे द्वारा बताया कि, उनके चाचा ने दिनांक 25 /9/ 2025 को जो कपड़े पहने थे, वह लाल कमीज, काला अंडरवियर, और अंडरवियर को बांद रखी बेल्ट उन्हीं की है, और उनके चाचा पुष्कर राम का बाऐ पांव का पंजा पैदायसी कुछ टेढ़ा और कुछ चौड़ा भी है। चौकी प्रभारी पांडे ने बताया पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव को परिजनों के सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है।