रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:भारी बारिश की संभावना के चलते टनकपुर /बनबसा के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jul 21, 2025
भारी बारिश की संभावना के चलते टनकपुर /बनबसा के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।पर्वतीय क्षेत्र के समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा चंपावत जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश आज चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र के टनकपुर व बनबसा के समस्त स्कूल (सरकारी गैर सरकारी) व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट आदेश जारी किए हैं। पर्वतीय क्षेत्रो के समस्त स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे।