Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: टनकपुर:जहरीले सांप के काटने से हुई बुवा और भतीजे की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 3, 2024
जहरीले सांप के काटने से हुई बुवा और भतीजे की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम चंपावत जिले के टनकपुर के ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल निवासी बोहरागोठ को आज तड़के कमरे में घुस सांप ने काट लिया। जब उनको  सांप ने काटा, वे दोनों गहरी नींद में थे। सांप के काटने से वे अचानक चिल्लाए। जिस पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई कि दोनों को सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए खटीमा ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में सुजल व उसकी बुआ रेखा देवी ने दम तोड़ दिया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने बताया कि परिजनों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की गई है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के महेश अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी एकत्रित की जा रही है। सर्प दंश की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। मृतक युवक दयानन्द इंटर कालेज टनकपुर का 11वीं का छात्र था। बताया गया है कि युवक को सांप ने दाहिने हाथ पर काटा है।

जरूरी खबरें