Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सहकारिता विभाग की ओर से टनकपुर में 13 नवंबर से शुरू होगा एक सप्ताह का विशाल मेला।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

सहकारिता विभाग की ओर से टनकपुर में 13 नवंबर से शुरू होगा एक सप्ताह का विशाल मेला।

अब तक के होने वाले सबसे आकर्षक मेले कि तैयारी में जुटे जिले के सभी विभाग। सीएम धामी कर सकते है मेले का उदघाटन चंपावत। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर टनकपुर के गांधी मैदान में वृहद सरकारी सरकारी मेला आयोजित किया जा रहा है। 13 से 19 नवंबर तक होने वाला यह आज तक का सबसे बड़ा मेला होगा। जिसकी व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है। सहायक निबंधक प्रेम प्रकाश के अनुसार सहकारिता मेले में जिले के सभी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें जिले में उत्पादित वस्तुओं, कृषि उत्पादों,हस्तशिल्प, कला आदि की स्थानीय स्तर पर बिक्री भी की जाएगी। इसके अलावा निशुल्क चिकित्सा विभाग,आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों के मनोरंजन व जागरूकता पैदा करने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्वरोजगार आदि के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले के दौरान कृषि, बागवानी,शिक्षा, चिकित्सा, विधिक साक्षरता, पर्यावरण, जल व वन संरक्षण विषयों पर गोष्ठी आयोजित की जाएंगी। स्कूली बच्चों की रोज विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न महिला समूह द्वारा अपने पुरुषार्थ के बल पर महिलाओं को आत्मनिर्भर भी बनाने के प्रयासों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वह मेले को भव्य व आकर्षक बनाने हेतु सभी विभागो से आपस में सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है। इस कार्य के लिए प्रत्येक विभाग को दायित्व सोपा गया है। जिला स्तर पर मेले का संयोजन मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती द्वारा किया जा रहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से यहां आ रहे हैं।

जरूरी खबरें