Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: बाराकोट:बर्दाखान में बीएसएनएल सेवा शुरू होने पर बटी मिठाईया

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 28, 2024
बर्दाखान में लंबे समय बाद बीएसएनएल सेवा हुई शुरू लोगों ने मिठाई बाटकर जताई खुशी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिर बाराकोट ब्लॉक के बर्दाखान में बीएसएनएल की सेवा शुरू हो गई है बीएसएनएल सेवा शुरू होने लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जोशी के नेतृत्व मे मिठाई बांटकर खुशी जताई। बर्दाखान क्षेत्र के लोग कई वर्षों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे थे। यहां तक की नेटवर्क ढूंढने के लिए लोगो को पेड़ों तक मे चढ़ने की नोमत आती थी। आखिर लंबे समय के इंतजार के बाद बाराकोट के ज्येष्ठ प्रमुख नन्दा बल्लभ बगौली का प्रयास रंग लाया उनके प्रयासों से आज बीएसएनएल ने काम करना शुरू कर दिया हैं। बगौली ने बताया कि उन्होंने यहां नेटवर्क की विकट समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में मेल के माध्यम से पत्र भेजा उसके बाद उनको सभी नेटवर्क कंपनियो का जबाबी पत्र आया जिसमे टावर लगाने की बात कही गई थी वही बगोली ने नेटवर्क सेवा शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। वही आज बीएसएनएल की नेटवर्क सेवा सुरु होने पर समस्त जनता ने बगौली व बीएसएनएल का आभार जताया हैं लोगों ने कहा आज उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो गया है मालूम हो बगोली के प्रयासों से आज से दो वर्ष पूर्व जिओ कंपनी के द्वारा भी क्षेत्र में अपना टावर लगाया गया लेकिन रेंज कम होने से लोगों को उसका फायदा नहीं मिल पा रहा था खुशी जताने में मनोज जोशी ,कैलाश जोशी, भास्कर जोशी ,दीपांशु जोशी ,प्रकाश जोशी ,हिमांशु जोशी ,गोविंद सिंह, रामदत्त जोशी ,मोहन चंद्र जोशी सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें