Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: चंपावत :विद्या मंदिर चम्पावत में हुआ नवगठित छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह

Laxman Singh Bisht

Fri, May 10, 2024
- विद्या मंदिर चम्पावत में हुआ नवगठित छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह चम्पावत विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जूप में नवगठित छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र और भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सांसदों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि दायित्व हमें नेतृत्व क्षमता का बोध कराते हैं। कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ दायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया।प्रभारी प्रधानाचार्य गणेश बगौली की अध्यक्षता और भूपेन्द्र भट्ट के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री रमेश मौनी, उपप्रधानमंत्री बबीता बोहरा, सेनापति हिमांशु थ्वाल, उपसेनापति हार्दिक सेठी, छात्रा उपाध्यक्षा नैना रावत, न्यायाधीश पलक जोशी, कन्याभारती की अध्यक्ष प्रियंका टम्टा, सहित तमाम पदाधिकारियों और सांसदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी ने विद्यालय हित में अनुशासन के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र पीयूष जोशी, शिक्षक कविता पचौली, किरन तड़ागी, अर्जुन नाथ, प्रकाश बिनवाल, त्रिभुवन पांडेय, शंकर नाथ, सुरेश कलखुड़िया, नीमा तड़ागी, ललित सिंह, लोकेश खर्कवाल, रमेश मौनी, हेमलता जोशी, मंदीप जोशी, सुनील खर्कवाल, राकेश बिष्ट सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

जरूरी खबरें