Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे भूकंप आधारित वृहद मॉक ड्रिल का सफल आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 15, 2025

लोहाघाट मे भूकंप आधारित वृहद मॉक ड्रिल का सफल आयोजन।

जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का सफल क्रियान्वयन। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप जनित आपदाओं के प्रबंधन हेतु राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन चम्पावत द्वारा शनिवार को भूकंप की संभावित परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करने हेतु मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।इस अभ्यास में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, एनएच, यूपीसीएल, पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, राजस्व विभाग, स्थानीय निकायों सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने सक्रियता से प्रतिभाग किया।।लोहाघाट में तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में मॉक ड्रिल आयोजित की गई तहसीलदार नेगी ने बताया भूकंप के कारण लोहाघाट के पाटन पाटनी स्थित यूपीसीएल के विद्युत उपकेंद्र में विस्फोट होने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होगयी। कार्यवाही करते हुए विद्युत विभाग द्वारा मुख्य स्विच को बंद किया गया। फायर ब्रिगेड द्वारा आग नियंत्रण व बचाव का कार्य किया गया। एसडीआरएफ द्वारा राहत बचाव कार्य कर लोगों को स्थान से दूर पहुँचाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों का उपचार किया गया।लोहाघाट के मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यवसायिक भवनों में दरार आने, शार्ट सर्किट से आग लगने का बचाव अभ्यास किया गया तहसीलदार नेगी ने बताया भूकंप से लोहाघाट में चार लोग घायल हो गए जिनमें से एक महिला को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया तथा तीन लोगों का मौके पर ही उपचार किया गया। बताया माक ड्रिल में रेडक्रॉस सोसाइटी, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग , पालिका कर्मियों के द्वारा राहत बचाव कार्य किया गया। यातायात पुलिस द्वारा मार्ग खाली व सुरक्षित किया गया। तहसीलदार नेगी ने बताया मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी, श्याम चौबे,पशु चिकित्सक जे 0पी0 यादव, रेंजर एन डी पांडे, फार्मेसी अधिकारी मुकुल राय, का0हेम माहरा सहित कई विभागीय अधिकारी वह कर्मचारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें