Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:भूगोल विभाग के छात्र छात्राओं ने सिडकुल सितारगंज एवं नानकसागर डैम में किया शैक्षिक भ्रमण।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 25, 2024
भूगोल विभाग के छात्र छात्राओं ने सिडकुल सितारगंज एवं नानकसागर डैम में किया शैक्षिक भ्रमण। लोहाघाट राजकीय पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के छात्र छात्राओं ने अपने दो-दिवसीय भ्रमण के दौरान नानकमत्ता एवं सिडकुल सितारगंज में भ्रमण कर वहां सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अध्धयन किया। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकने के बाद अपने भ्रमण की शुरुआत की भूगोल विभाग की प्रभारी डॉ लता कैड़ा के नेतृत्व में गए छात्र छात्राओं ने अम्रत सरोवर एवं अजाब घर को भी देखा। इस दौरान उन्होंने यहां नानकसागर डैम के कारण खेती में आई क्रांति का अध्ययन करने के साथ धरती से सोना पैदा कर रहे किसानों से भी बात चीत की। शिविर के दूसरे दिन सितारगंज (सिडकुल) फेज II में स्थित - ऑर्किड पैनल नमक निजी संस्था में प्लाईवुड विनिर्माण की प्रक्रिया को गहनता से देखा एवं समझा गया। संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा यूकेलिप्टस की लकड़ी से सुंदर टिकाऊ एवं लैमिनेटेड प्लाइवुड बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया को बारीकी से समझाया गया। संस्थान के विशाल परिदृश्य एवं आधुनिक मशीनें दर्शनीय रहीं। छात्र छात्रों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं को विशेष यज्ञों की टीम द्वारा अमूल्य समय देकर समझाया गया। साथ ही निजी क्षेत्रॊं में भी उद्यमशीलता, रोजगार की अपार संभावनाओं एवं आर्थिक विकास में योगदान पर भी वक्तव्य दिया गया। ऑर्किड पैनल के प्लांट प्रमुख दिनेश कुमार मालू, पी०आर०ओ० श्री संजय सिंह डसीला एवं समस्त विशेषज्ञों एवं कर्मचारियों ने विशेष सहयोग प्रदान किया। शैक्षणिक भ्रमण शिविर की समन्वयक भूगोल विभाग प्रभारी डॉ० लता कैड़ा रही, सहायक प्राध्यापक उपेंद्र सिंह चौहान, शोध छात्र श्री नवीन राय शिविर का हिस्सा रहे। विभाग के सदस्यों के निर्देशन में शैक्षणिक भ्रमण की उपयोगिता एवं महत्व को समझाया गया तथा नानकमत्ता - सितारगंज क्षेत्र में पर्यटन, कृषि, उद्योग, पशुपालन, परिवहन, संचार आदि का क्षेत्र के समग्र विकास पर प्रभाव पर भी विस्तृत चर्चा की गई। विभाग की प्राध्यापिका डॉ० सुमन पांडे का भी विशेष सहयोग रहा।शिविर के अंत में क्षेत्र की औद्योगिक अवसंरचना, यातायात एवं संचार जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई और शिविर की सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने के मुख्य बिंदु समझे गए।शैक्षिक भ्रमण को सफलतापूर्वक संचालन करने के उपरांत लौटे विभाग के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० संगीता गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं भूगोल विषय की व्यवहारिकता पर विचार व्यक्त किए।

जरूरी खबरें