Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

: जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद लोहाघाट महाविद्यालय की छत से नीचे उतरे छात्र नेता

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 21, 2023
  अपनी मांगों को लेकर पीजी कॉलेज लोहाघाट की छत पर चढ़े छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक ढेक ,संयुक्त सचिव गौरव पांडे व कोषाध्यक्ष सागर ढेक लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक व एबीवीपी के पूर्व विभाग संयोजक देब बोहरा के समझाने के बाद देर शाम 8:00 बजे सुरक्षित कॉलेज की छत से उतर आए छात्र नेताओं के छत से उतरने के साथ ही दिन भर चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा का समापन हुआ छात्र नेताओं के छत से उतरने के बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली वही छात्र नेताओं ने कहा छात्र हितों के लिए उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी तथा मांगे पूरी ना होने तक वह क्रमिक अनशन करेंगे मालूम हो छात्र छात्राओं को मनचाहे विषय में एडमिशन देने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्र नेता व कालेज प्रशासन आमने-सामने आ गए थे तथा एक दूसरे के खिलाफ धरने में बैठ गए छात्रों की मांग ना माने जाने पर छात्र नेता कॉलेज की छत में चढ़ गए तथा आत्महत्या की धमकी दे डाली जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया कॉलेज पहुंची एसडीएम रिंकु बिष्ट के द्वारा काफी समझाने पर भी छात्र नेता नहीं माने और अपनी मांगे पूरी करने की जिद पर अड़े रहे अंत में लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फोन वार्ता में छात्र नेताओं को समझाते हुए छत से नीचे उतरने का आग्रह किया इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ,छात्र नेता देब बोहरा ने कॉलेज जाकर छात्रों को समझा-बुझाकर नीचे उतरने का आग्रह किया तीनों जनप्रतिनिधियों के द्वारा समझाने के बाद तीनों छात्र नेता कॉलेज की छत से सुरक्षित नीचे उतर आए छात्र नेताओं ने कहा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है वह क्रमिक अनशन में बैठे रहेंगे उन्होंने कहा अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे वही छात्र नेताओं को नीचे उतारने में हर्षित फर्त्याल व योगेश महर की भूमिका भी अहम रही

जरूरी खबरें