रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:क्षेत्र की समस्याओं का सामाधन ही मेरी प्राथमिकता :योगेश जोशी, जि0पं सदस्य
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 14, 2026
क्षेत्र की समस्याओं का सामाधन ही मेरी प्राथमिकता :योगेश जोशी, जि0पं सदस्य

बाराकोट, 12 जून 2026 को बाराकोट के ब्लॉक सभागर में आयोजित बी0डी0सी की बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य के बीच हुए संवाद के संदर्भ में जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी द्वारा बताया गया है कि उस संवाद का उद्देश्य केवल और केवल क्षेत्र की समस्याओं को मंचासीन जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाना मात्र था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उस संवाद का अलग-अलग तरीके से अर्थ निकाल रहे हैं,जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है, उनका उद्देश्य केवल और केवल क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान निकालना मात्र है, उन्होंने यह भी कहा कि उनका क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी या किसी अन्य जनप्रतिनिधि के साथ कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है। बैठक के संवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा अनर्गल एवं भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह बैठक पूर्णतः क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान पर केंद्रित थी।जनता द्वारा चुना गया प्रत्येक जनप्रतिनिधि मेरे लिए सदैव सम्माननीय है। मेरा उद्देश्य किसी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। विकास से जुड़े मुद्दों को उठाना और उनके समाधान हेतु प्रयास करना मेरी जिम्मेदारी है, जिसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाता रहूंगा।