चंपावत मे धूमधाम से मनाया जाएगा 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस डीएम ने अधिकारियों को बाटी जिम्मेदारियां विभिन्न कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
Laxman Singh Bisht
Nov 06, 2023 09:44 pm
5 views
06 Nov 2023
जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस समारोह के जनपद स्तर पर सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिए की विभागों से समन्वय कर जनपद अन्तर्गत राज्य स्थापना दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त राजकीय भवनों को 08 नवंबर से 10 नवंबर तक एल.ई.डी. बल्बों से सायं 06 बजे से 11 बजे तक प्रकाशमान किया जाएगा। 09 नवम्बर से पूर्व नगरीय क्षेत्रों में स्थापित शहीद स्मारकों की सफाई सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्मारकों की सफाई सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा की जाएगी तथा पुष्पाजंलि अर्पित करने के निर्देश संबंधितो को दिए।
जनपद के सभी स्कूलों प्राथमिक से डिग्री स्तर तक में निबंध/रंगोली/पेटिंग/ड्राइंग/ वाद-विवाद प्रतियोगिता क्विज आदि का आयोजन करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। साथ ही इसके अन्तर्गत नशा मुक्ति एवं स्वच्छता (Single use plastic Ban ) को प्रमुख थीम के रूप में सम्मिलित करने को कहा तथा स्वजल एवं समाज कल्यण विभाग को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार किए जाने दिये जाने, जिला मुख्यालय के गौरचौड़ मैदान में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु शिक्षा विभाग, युवा कल्याण एवं सूचना विभाग को आपसी समन्वय से सम्पन्न कराए जाने, होगें, 09 नवम्बर को गौरलचौड़ मैदान में प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक जनपद के सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित स्टाल लगाने जिसमें राज्य सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो, जनपद की विशिष्ट उपलब्धियों, विविधताओं एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई जाने, उन्होंने उक्त कार्यक्रम में स्टाल, फर्नीचर आदि की व्यवस्था करने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए, समाज कल्याण विभाग को आधार कार्ड शिविर लगाने एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को चैक वितरित करने, पूर्ति विभाग को उज्जवला योजना, अन्नपूर्णा योजना, अन्त्योदय योजना के लाभार्थियों को सामग्री/खाद्यान्न वितरित करने, उद्योग विभाग को विभिन्न प्रकार के उद्योगों के लाभार्थियों को ऋण वितरण करने तथा उत्कृष्ट उद्यमियों को पुरस्कृत करने, कृषि विभाग को विभाग अन्तर्गत संचालित हो रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लाभार्थियों को कृषि यन्त्र एवं बीज मिनी किट आदि वितरित करने, पशुपालन विभाग को विभाग अन्तर्गत संचालित हो रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्र लाभार्थियों को चैक वितरण, साथ ही पशु प्रदर्शनी
लगाने, उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कृत करने, ग्राम्य विकास विभाग को अनुदान से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं कीजानकारी देने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को धनराशि वितरण, मनरेगा जॉब कार्ड बनाये जाने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अन्तर्गत 'लखपतिदीदी" योजना की थीम के अन्तर्गत जानकारी देने, तथा स्वजल विभाग को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाली महिलाओं को पुरस्कार स्वरूप धनराशि का वितरण करने, महिला स्वंय सहायता समूहों को कार्यक्रम स्थल पर सूक्ष्म जलपान व्यवस्था के लिये 04स्टाल लगाये जाने, स्वास्थ्य विभाग को जिले में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान कार्ड, वैक्सीनेशन आदि से लाभार्थियों को लाभान्वित करने, शिक्षा विभाग को बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अन्तर्गत उत्कृष्ट अंको से पास
होने वाली बालिकाओं को पुरस्कार वितरित करने, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने एवं महालक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को किट वितरित करने, पुलिस विभाग को नशामुक्ति/सड़क सुरक्षा एवं सायबर सुरक्षा के दृष्टिगतसूक्षम डॉक्यूमेन्ट्री का प्रदर्शन प्रोजेक्टर के माध्यम से करने, सहकारिता विभाग को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने, डेयरी विभाग को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने, उद्यान विभाग को विभिन्न विभागीय योजनओं की जानकारी देने, लाभार्थियों को चैक, बीज इत्यादि का वितरण करने एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान