Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम विशाल मेले का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 16, 2025

लोहाघाट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम विशाल मेले का आयोजन

भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़लोहाघाट मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई सुबह से रिकेश्वर मंदिर व शीतला माता मंदिर में भक्तों का ताता लगा हुआ है ।रिकेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज विशाल भंडारे के साथ समापन किया गया। हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ।नगर के रैन बसेरा मैदान में विशाल में मेले आयोजन किया गया है। जहा मुरादाबाद, बरेली ,किच्छा, बहेड़ी ,रुद्रपुर के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई हुई है। जहां हजारों लोगों के द्वारा मेले का आनंद उठाते हुए जमकर खरीदारी की जा रही है। महिलाओं, युवाओं,बच्चों के द्वारा मेले का भरपूर आनंद लिया जा रहा है ।अच्छी खरीदारी होने से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। दोपहर बाद नगर के एकता चौक के व्यापारियों की और भगवान कृष्ण और राधा की सुंदर झांकी निकाली जाएगी। नन्हे बच्चे भगवान कृष्ण व राधा के रूप में नजर आए। भंडारे में मातृशक्ति के अलावा मुख्य संयोजक नाथूराम राय, मुख्य यजमान सुरेश ढेक , दीवान पुजारी,राजू गढ़कोटी ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,हरीश मेहता, कीर्ति बगोली दीपक सूतेड़ी ,भैरव राय सहित कई लोगों के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें