Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की सोनिया आर्या "उत्तराखंड गोल्डन पोयट्री अवॉर्ड"व उत्तराखंड कवयित्री सम्मान से सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 5, 2025

सोनिया आर्या "उत्तराखंड गोल्डन पोयट्री अवॉर्ड"व उत्तराखंड कवयित्री सम्मान से सम्मानित।

योग के साथ-साथ कलम का भी दिखा रही है जोहर।आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट की योग अनुदेशिका सोनिया आर्या ने योग के क्षेत्र में तो अपनी एक अलग पहचान तो बनाई है। साथ ही लेखन व साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी कलम को भी गतिमान बनाए हुए हैं। राघवेन्द्र ठाकुर भोपाल (मध्य प्रदेश) की हिंदी साहित्य संस्था के संस्थापक ने इस बार उत्तराखंड की प्रतिभाशाली कवयित्रियो के नाम से एक काव्य संग्रह निकाला गया है ।जिसमें सोनिया आर्या ने उनके इस काव्य संग्रह में चम्पावत व लोहाघाट के 10 नई महिला कलमकारों को जोड़कर उन्हें एक नया मंच प्रदान किया। राघवेंद्र ठाकुर की हिंदी साहित्य संस्था द्वारा सोनिया आर्या को "उत्तराखंड गोल्डन पोयट्री अवॉर्ड"व उत्तराखंड कविईत्री सम्मान से सम्मानित किया है।समारोह व्यवस्था डॉ पुष्पलता जोशी द्वारा की गई।कार्यक्रम में अन्य जिलों की कवयित्रीयों ने भी रचनापाठ व सम्मान समारोह में भागीदारी की। सोनिया आर्य को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाइयां दी।

जरूरी खबरें