रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में डंपर की चपेट में आई स्कूटी। युवक की मौके पर मौत।
Laxman Singh Bisht
चम्पावत में डंपर की चपेट में आई स्कूटी। युवक की मौके पर मौत।
डंपर की चपेट में आई स्कूटी। घर का बुझा इकलौता चिराग।

चम्पावत के मंच-तामली रोड पर स्थित घटोत्कच मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाल बी0एस0 बिष्ट घटनास्थल पर पहुंचे। चंपावत कोतवाल बिष्ट ने बताया शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया मृतक की पहचान दीपक जोशी(18 )पुत्र मुरलीधर जोशी निवासी मोराड़ी चंपावत के रूप में हुई है। कोतवाल बिष्ट ने बताया मृतक स्कूटी से मोराड़ी से आ रहा था तभी वह डंपर के पिछले टायर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। कहा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है डंपर को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है।। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लोगों ने घटना पर दुख जताया है। चालाक मौके से फरार बताया जा रहा है।


विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं