रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन
Laxman Singh Bisht
चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चम्पावत, 2 जुलाई। जनपद चम्पावत में विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने नया आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों के लिए संशोधित समय-सारिणी लागू कर दी है।जारी आदेश के अनुसार 3 जुलाई 2026 से अग्रिम आदेशों तक शीतकालीन विद्यालयों का संचालन अब प्रातः 8:50 बजे से अपराह्न 3:10 बजे तक किया जाएगा। इससे पहले संचालित समय-सारिणी में अब परिवर्तन कर दिया गया है और सभी संबंधित विद्यालयों को नए समय के अनुसार ही शिक्षण कार्य संचालित करना होगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों पर भी समान रूप से लागू होगा। निजी स्कूलों को भी निर्धारित नए समय का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।हालांकि आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि ग्रीष्मावकाश वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय इस आदेश के दायरे से बाहर रहेंगे। इनके संचालन की व्यवस्था पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही होगी।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस आदेश के बाद निजी स्कूल को भी कल से अपना समय बदलना होगा ।
विज्ञापन
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,