Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री। अध्यक्ष के 4 फॉर्म सहित 31 नामांकन पत्र बिके

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 23, 2025

..लोहाघाट महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री। अध्यक्ष के बिके 4 फॉर्म

27 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। छात्रों में जोश स्वामी विवेकानंद रा0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में छात्र संघ निर्वाचन 2025 /26 हेतु नामांकन फार्म बिक्री की प्रक्रिया आज मंगलवार 23 सितंबर को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के दिशा निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।फार्म बिक्री की प्रक्रिया प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर सायं 3:00 बजे तक चली जिसमें कुल 31 फॉर्म छात्रों द्वारा विभिन्न पदों के निर्वाचन हेतु क्रय किए गए । निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर नीरज कांडपाल ने बताया छात्र संघ अध्यक्ष पद हेतु चार फॉर्म ,उपाध्यक्ष (छात्र) पद हेतु तीन , उपाध्यक्ष (छात्रा) हेतु दो,सचिव पद हेतु चार, संयुक्त सचिव हेतु चार, कोषाध्यक्ष पद हेतु चार, सांस्कृतिक सचिव पद हेतु दो फॉर्म, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु चार फॉर्म , संकाय प्रतिनिधि (कला) हेतु दो फार्म ,संकाय प्रतिनिधि (विज्ञान )हेतु दो फार्म खरीदे गए ।जबकि संकाय प्रतिनिधि (वाणिज्य )हेतु कोई फॉर्म नहीं खरीदा गया। नामांकन फार्म बिक्री की प्रक्रिया डॉक्टर दिनेश राम के संयोजन में संपन्न हुई इस दौरान महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ नीरज कांडपाल तथा छात्र संघ चुनाव समिति के सदस्य डॉक्टर के सी जोशी ,डॉक्टर दिनेश व्यास तथा डॉक्टर रुचिर जोशी मौजूद रहे।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता द्वारा छात्र संघ निर्वाचन को पूर्ण अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की प्रतिबद्धता को दोहराया । नामांकन फार्म बिक्री की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने का कार्य डॉक्टर अपराजिता ,डॉ बी पी ओली, तथा डॉ अभिषेक पंत के नेतृत्व में विभिन्न प्राध्यापकों के द्वारा संपन्न किया गया। छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में काफी जोश नजर देखने को मिल रहा है ।27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव का मतदान संपन्न कराया जाएगा।

जरूरी खबरें