रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र बिक्री हुई शुरू।
Laxman Singh Bisht
Tue, Nov 11, 2025
बाराकोट ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र बिक्री हुई शुरू।
48 ग्राम पंचायतो में 219 सदस्यों के पद पड़े हैं रिक्त।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में आज 11 नवंबर 2025 को चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट में खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल के दिशा निर्देश पर सदस्य ग्राम पंचायत हेतु नामांकन पत्र बिक्री शुरू हो गई है ।आज ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतो की सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु 100 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई ।वर्तमान में विकासखंड बाराकोट की और 48 ग्राम पंचायतो में सदस्य ग्राम पंचायत के 219 पद रिक्त पड़े हुए हैं । निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुश्री मोनिका पाल द्वारा विकासखंड की समस्त न्याय पंचायत बिक्री का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया उन्होंने कहा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पंचायत उप निर्वाचन कराए जाएंगे। पंचायत उप निर्वाचन हेतु खंड विकास अधिकारी बाराकोट निर्वाचन अधिकारी एवं जाकिर हुसैन सहायक खंड विकास अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन पत्र बिक्री में अनिरुद्ध पुनेठा ,अश्विन सागर ,अशोक बिष्ट ,पूनम जोशी सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदि विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।