Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: रूद्रपुर:युवती से अश्लील बातचीत करने के मामले में निलंबित पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना एसएसपी की भूमिका पर उठे सवाल

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 3, 2024
युवती से अश्लील बातचीत करने के मामले में निलंबित पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना एसएसपी की भूमिका पर उठे सवाल युवती से अश्लील बातचीत करने के मामले में निलंबित चल रहे पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने आज बारिश के बीच एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया।आज सुबह से लगातार बारिश हो रही बारिश के बीच कांग्रेसियों ने बुधवार को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर पंतनगर थाने के निलंबित थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने धरना भी दिया।किच्छा विधायक बेहड ने इस मामले में एसएसपी मंजू नाथ टीसी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और एसएसपी को इस जांच से अलग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एसएसपी भ्रष्टाचार को सरक्षण देने का कार्य कर रहे है। उन्होंने डांगी की गिरफ्तारी ना होने पर बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की मालूम हो पिछले दिनों पंतनगर के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी द्वारा एक युवती से अश्लील बातचीत करने का ऑडियो वायरल हुआ था,जिसके बाद किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने डीजीपी अभिनव कुमार से थाना प्रभारी की लिखित शिकायत की थी।इस मामले में पीड़ित युवती के बयान लेने के बाद थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया था और एसएसपी ने इस मामले की जांच कर आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ दीर्घ कार्यवाही करने का दावा किया था,लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी के खिलाफ जांच पूरी नहीं हो सकी है।

जरूरी खबरें