Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर:पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ कोतवाली मे धरने पर कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

पूर्व विधायक ठुकराल ठकराल के खिलाफकोतवाली धरने पर कांग्रेस नेत्री।

पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग। उत्तराखंड में पिछले वर्ष हुए निकाय चुनाव से ठीक पहले रुद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल की एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हुई थी जिसके चलते भाजपा नेता रहे राजकुमार ठुकराल की एंट्री कांग्रेस में नहीं हो पाई थी । कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने एक बार फिर राजकुमार ठुकराल की आपत्तिजनक ऑडियो को लेकर मोर्चा खोल दिया और आज रुद्रपुर कोतवाली में धरना देकर राजकुमार ठुकराल पर कार्यवाही की मांग की । मीणा शर्मा ने कहा कि एक साल से ज़्यादा हो गया है लेकिन पुलिस ने अभी तक ठुकराल पर कोई कार्यवाही नहीं की । पहले भी उन्होंने इस मामले में प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की । एक बार फिर पूर्व पालिका अध्यक्ष ने प्रदर्शन कर ठुकराल की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक ऑडियो पर कार्यवाही की माँग की । वहीं इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष बिष्ट ने धरने पर बैठीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री मीना शर्मा से मुलाकात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जरूरी खबरें